फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan nighty Hindus received Indian citizenship

पाकिस्तान से आए 90 हिंदुओं को मिली भारतीय नागरिकता

Fri, 22 Jun 2018 06:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Fri, 22 Jun 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan nighty Hindus received Indian citizenship

सालों पहले पाकिस्तान से आए 90 हिंदुओं को आज यहां एक कार्यक्रम में अहमदाबाद जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। जिलाधिकारी विक्रांत पांडे ने 90 आवेदकों को नागरिकता कानून, 1955 के प्रावधानों के अनुसार भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किया। 

विज्ञापन


पांडे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘2016 में केंद्र ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों-हिंदुओं और सिखों को नागरिकता जारी करने की प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण किया था।’’ 
विज्ञापन


दिसंबर, 2016 में जारी एक गजट अधिसूचना के तहत गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और कच्छ के जिलाधिकारियों को राज्य में रह रहे इन समुदायों के आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्तियां प्रदान की गयी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडे ने कहा , ‘‘आज 90 लोगों के साथ ही अमहदाबाद नयी व्यवस्था प्रभावी होने के बाद ऐसी नागरिकता प्रदान करने में देश में सभी जिलों में अगुवा हो गया है। वर्ष 2016 से अहमदाबाद जिला समाहरणालय 320 लोगों को नागरिकता प्रदान कर चुका है। उनमें 90 फीसद पाकिस्तान से हैं और बाकी बांग्लादेश से।’’ 

आज नागरिकता पाने वाले लोगों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया। उनमें से कुछ ने पाकिस्तान के अपने अनुभव साझा किये जिनकी वजह से वे अपना कारोबार और प्रियजन को छोड़कर बाध्य आने के लिए बाध्य हुए। 


भरतकुमार खटवानी ने कहा, ‘‘.... कराची में मेरा एक सुपरस्टोर था लेकिन वहां की खराब कानून व्यवस्था के चलते मुझे यहां आना पड़ा। वहां हिंदुओं को निशाना बनाया जाता है। छोटे शहरों में यह आम बात है। पाकिस्तान में हिंदुओं को खुद को बचाने के लिए अपनी पहचान छिपानी होती है।’’ 

मीराबेन माहेश्वरी (70) ने दावा किया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उनकी बेटी को अगवा कर उसे मुसलमान बना दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed