{"_id":"5b2390db4f1c1bb51e8b5fd3","slug":"pakistan-is-responsible-for-shujaat-bukhari-assaissination-says-lt-gen-ak-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइजिंग कश्मीर के संपादक सैय्यद शुजात बुखारी की हत्या के पीछे पाक का हाथ: सेना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राइजिंग कश्मीर के संपादक सैय्यद शुजात बुखारी की हत्या के पीछे पाक का हाथ: सेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
शुजात बुखारी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर के एक प्रतिष्ठित पत्रकार और राइजिंग कश्मीर के संपादक सैय्यद शुजात बुखारी हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। ले. जनरल एके भट्ट ने बताया कि संपादक बुखारी की हत्या पाकिस्तानी एजंसियों ने करवाई है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही।
विज्ञापन
बता दें कि बुखारी को श्रीनगर में उनके दफ्तर के बाहर बाइक सवार तीन आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुखारी श्रीनगर से निकलने वाले एक स्थानीय अखबार राइजिंग कश्मीर के संपादक थे।
विज्ञापन
शाम सात बजे प्रेस इन्क्लेव से जैसे ही वह अपनी गाड़ी से जाने लगे तो आतंकियों ने गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। बताते हैं कि तीन आतंकियों ने बिल्कुल करीब से गोलियां बरसाईं। घटना के बाद शुजात को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग
शुजात बुखारी अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शुजात बुखारी को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया और उनके जनाजे में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। बुखारी के जनाजे में शामिल होने उनके पैतृक गांव आनेवालों में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी तथा भाजपा के मंत्री भी शामिल थे।