फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan is responsible for Shujaat Bukhari assaissination says Lt Gen AK Bhatt 

राइजिंग कश्मीर के संपादक सैय्यद शुजात बुखारी की हत्या के पीछे पाक का हाथ: सेना

Fri, 15 Jun 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan is responsible for Shujaat Bukhari assaissination says Lt Gen AK Bhatt 
शुजात बुखारी (फाइल फोटो)

भारतीय सेना ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर के एक प्रतिष्ठित पत्रकार और राइजिंग कश्मीर के संपादक सैय्यद शुजात बुखारी हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। ले. जनरल एके भट्ट ने बताया कि संपादक बुखारी की हत्या पाकिस्तानी एजंसियों ने करवाई है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में भट्ट ने यह बात कही।

विज्ञापन


बता दें कि बुखारी को श्रीनगर में उनके दफ्तर के बाहर बाइक सवार तीन आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुखारी श्रीनगर से निकलने वाले एक स्थानीय अखबार राइजिंग कश्मीर के संपादक थे। 
विज्ञापन


शाम सात बजे प्रेस इन्क्लेव से जैसे ही वह अपनी गाड़ी से जाने लगे तो आतंकियों ने गाड़ी को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। बताते हैं कि तीन आतंकियों ने बिल्कुल करीब से गोलियां बरसाईं। घटना के बाद शुजात को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग

शुजात बुखारी अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शुजात बुखारी को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया और उनके जनाजे में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। बुखारी के जनाजे में शामिल होने उनके पैतृक गांव आनेवालों में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी तथा भाजपा के मंत्री भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed