फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan implicated Former soldiers for spying

पूर्व सैनिकों को जासूसी के लिए फांस रहा पाकिस्तान

Thu, 31 Mar 2016 05:34 AM IST
राघवेंद्र नारायण / मिश्र नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण / मिश्र नई दिल्ली Updated Thu, 31 Mar 2016 05:34 AM IST
विज्ञापन
Pakistan implicated Former soldiers for spying
pakistan - फोटो : bbc

पाकिस्तान जासूसी के लिए पूर्व सैनिकों को फांसने की रणनीति पर अमल कर रहा है। भारतीय नौसेना के पूर्व अफसर कुलभूषण यादव  के कबूलनामे का कथित वीडियो जारी कर भारत को बदनाम करने की पाकिस्तानी कोशिश असफल हो चुकी है।

विज्ञापन


सच यह है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों की ओर से आतंकियों के साथ पाकिस्तानी जासूसों की भी घुसपैठ कराई जाती है। सेना और बीएसएफ की मुस्तैदी से हर साल डेढ़ दर्जन से अधिक पाकिस्तानी जासूस पकड़े जाते हैं। तीन साल में पाकिस्तान सेना के 46 पूर्व अधिकारी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इस साल पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के जरिए जासूसी के लिए सेना के अधिकारियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कई बार कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआईओ के चंगुल में फंसे आठ पूर्व सैनिकों को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में इस साल अब तक छह पूर्व सैनिक गिरफ्तार किए गए हैं।

पीआईओ ने इन पूर्व सैनिकों और वर्तमान में कार्यरत सैन्य कर्मियों से नौकरी, छात्रवृत्ति और पैसे का लालच देकर संपर्क किया। पीआईओ चंगुल में फंसे इन पूर्व सैनिकों से सेवारत कर्मियों से संपर्क करने को कहता है ताकि गोपनीय सूचनाएं जुटाई जा सके। 

इन खतरों से निपटने के लिए सेना और गृह मंत्रालय ने अब सैनिकों और सुरक्षा बलों के जवानों को विदेशी खुफिया आपरेटिव से सतर्क रहने के लिए सचेत करना शुरू किया है। इसके अलावा आईएसआई के नापाक इरादों के निपटने के लिए सेना ने सुव्यवस्थित और बहुआयामी रणनीति पर काम शुरू किया है।


इसमें घुसपैठ और सीमा पार होने से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश के लिए चौकसी बढ़ाई गई है। पाकिस्तानी एजेंटों को घुसपैठ से रोकने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। जम्मू कश्मीर समेत सभी सीमावर्ती राज्यों की एजेंसियों से केंद्रीय एजेंसियों के बेहतर तालमेल के लिए भी रणनीति तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed