क्या भारत के खिलाफ दाउद और हाफिज सईद ने मिला लिया है हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में भारत के खिलाफ नफरत के बीच बो रहा हाफिज सईद और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड दाउद इब्राहिम ने क्या भारत के खिलाफ एक दूसरे से हाथ मिला लिए हैं। यह वही सवाल है जिसने पिछले कुछ दिनों से भारत की सुरक्षा एजेंसियों की नीदें उड़ा दी हैं। और इसकी वजह बना है हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का वह वीडियो जिसमें वह दाउद इब्राहिम का नाम लेकर युवाओं को आतंक के प्रति उकसाता हुआ नजर आ रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां उस वीडियो की जांच पड़ताल में जुटी हैं जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या भारत के दो सबसे बड़े दुश्मनों ने एक दूसरे से हाथ मिला लिया है। चिंता की वजह यह भी है कि पहली बार किसी आतंकी संगठन ने सीधे सीधे अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का नाम लिया है।
कश्मीर में भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने मामले में सबसे पहला नाम हाफिज सईद का ही आता है। जो अन्य आतंकी संगठनों और उनके आकाओं से इतर खुलेआम भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने की बात करता है। माना जाता है कि उसके इन हौसलों के पीछे पाकिस्तान सरकार का ही वरदहस्त है जिसने उसे पूरी छूट दे रखी है।
हाफिज के बेटे तल्हा सईद ने युवाओं को उकसाया
हालांकि पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय और भारत का दबाव पड़ने के बाद पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद को नजरबंद करने का दावा किया है। लेकिन पाक का यह दावा कितना विश्वसनीय है इसका एहसास सबको है।
क्योंकि आतंक के मामले में पाकिस्तान का रवैया हमेशा से ही शुतुरमुर्गी रहा है जो कश्मीर में आतंक के मुद्दे पर सीधे सीधे आतंकियों और उनके आकाओं को समर्थन करता रहा है लेकिन भारत में होने वाली आतंकी घटनाओं से हमेशा अपना पल्ला झाड़ता रहा है।
पाकिस्तान के दोहरे रूप के कारण ही भारत हाफिज सईद खुलकर वहां घूमता रहता है। हाफिज के बाद अब उसका बेटा तल्हा भी भारत के खिलाफ जहर उगलने लगा है। बीते पांच फरवरी को हाफिज के संगठन जमात उद दावा के सदस्यों और हाफिज के चेलों ने पाकिस्तान में कश्मीर डे का आयोजन किया था।
इस दौरान काफी संख्या में आतंक समर्थक इकट्ठा हुए थे इन्हीं के बीच तल्हा सईद पूरे जोश के साथ भारत विरोधी नारे लगा रहा था। यह सारा वाक्या एक वीडियो के जरिए सामने आया है, जिसमें तल्हा युवाओं से पूछ रहा है कि क्या वे पुलिसवाला, डॉक्टर या जज बनना चाहते हैं?
दाउद से हफीज के संबंधों को तलाशने में जुटी भारतीय एजेंसियां
भीड़ की ओर से ना में जवाब मिलने के बाद तल्हा और जोर से पूछता है कि क्या वे बुरहान बनना चाहते हैं तो जवाब हां में मिलता है। इससे उत्साहित तल्हा फिर पूछता है कि वे दाउद बनना चाहते हैं भीड़ फिर हां में जवाब देती है। इस बात को तल्हा कई बार दोहरा दोहरा कर पूछता है।
जबसे यह वीडियो सामने आया है तभी से भारत की सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। उनके लिए यह चिंता का सबब है कि पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकी संगठन की सबसे बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से नजदीकियां सामने आने लगी हैं। एजेंसियों को चिंता इस बात की भी है कि कहीं हाफिज सईद और दाउद इब्राहिम ने भारत के खिलाफ हाथ तो नहीं मिला लिए हैं, अगर ऐसा है तो सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षाबलों के सामने नई चुनौती खड़ीहो सकती है।
क्योंकि कुछ दिन पहले ही भारत में हुई ट्रेन दुर्घटनाओं के मामले में भी दाउद इब्राहिम का नाम सामने आया था। ऐसे में पहले से ही दाउद को भारत लाने की कवायद में लगी भारतीय एजेंसियों की एक टेंशन ओर बढ़ सकती है।