शरीफ को पलटवार का डर, आर्मी चीफ से की बात, पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स ने उत्तरी इलाकों में उड़ाने बंद कर दी थीं। उधर पाक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक आज नवाज शरीफ यूनाइटेड असेंबली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि शरीफ यूण्न असेंबली में कश्मीर का मसला उठा सकते हैं।
हरकत में आया सहमा पाकिस्तान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने पाक आर्मी चीफ से वार्ता कर एलओसी पर तैनात पाक रेंजर्स की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि लाहौर स्थित पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय ने कश्मीर में उड़ी हमले के बाद पाक रेंजर्स की छुट्टियों पर रोक लगाई है।
पाक रेंजर्स भारतीय सीमा से लगे जम्मू-कश्मीर और पंजाब से सटे भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात हैं। भारतीय सेना के खुफिया सूत्रों ने खुलासा किया है कि छुट्टियों पर रोक लगाने के अलावा भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाक रेंजर्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है। यही नहीं सीमा पर पाक ने अपने खाली पोस्ट पर भी तत्काल तैनाती कर दी है।
भारतीय सेना हुई अलर्ट
सैन्य सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स के वरष्ठि अधिकारियों के अलावा विंग कमांडर्स को भी अपने-अपने इलाके में तत्काल पोजीशन लेने के लिए पाक सेना ने निर्देश जारी किए हैं।
उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से किसी भी जवाबी हमले की आंशका को लेकर पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है। कश्मीर में उड़ी हमले के बाद भारतीय सेना सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा ऑपरेशन प्लान कर रही है।
माना जा रहा है कि भारतीय सेना के कड़े रूख के बाद पाकिस्तान सहम गया है।वहीं भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की आंशका को देखते हुए सीमा पर तैनात बीएसएफ को अलर्ट किया गया है। बार्डर पर भारतीय सेना सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।