Pahalgam Attack: नेपाली नागरिक का शव गृह नगर बुटवल भेजने की प्रक्रिया शुरू, परिवार के साथ घूमने गए थे कश्मीर
Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले में नेपाल के पर्यटक सुदीप न्यौपाने की भी जान चली गई। भारत सरकार अब उनके शव को नेपाल पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है। उनके शव को दिल्ली, लखनऊ होते हुए बुटवल भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में आतंकवादियों ने केवल भारतीय नागरिकों को ही नहीं मारा बल्कि विदेशी नागरिकों को भी मौत के घाट उतारा। आतंकवादियों ने मंगलवार को पड़ोसी देश नेपाल से घूमने कश्मीर पहुंचे सुदीप न्यौपाने को भी मौत के घाट उतार दिया। अब भारत सरकार की ओर से उनके शव को नेपाल पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से लखनऊ और फिर लखनऊ से शव को बुधवार देर रात तक बुटवल पहुंचाया जाएगा। बताया जा रहा है कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। मंगलवार को जब आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला किया, इसमें सुदीप न्यौपाने की भी गोली लगने से मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम में मारे गए बंगाल के तीनों लोगों के घरों में छाया है मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बुटवल से मिली जानकारी के मुताबिक, खबर मिलने के बाद से परिजन सकते में हैं। कोई कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। बुटवल से साह ने 'अमर उजाला' को बताया कि 27 वर्षीय सुदीप न्यौपाने नेपाल के प्रदेश नंबर पांच, बुटवल उपमहानगरपालिका-14 के रहने वाले थे। मंगलवार को आतंकवादियों ने उनको गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, मृतक और उनके साथ अन्य चार लोगों को शाम को पांच बजे श्रीनगर से विमान से नई दिल्ली लाया गया।
चार महीने पहले दादी से मिलकर गए थे सुदीप
नृशंस हत्या से आहत सुदीप के दादा ने कहा, मेरा पोता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ छुट्टी मनाने गया था। आतंकवादियों ने उसका धर्म पूछा और उसके बाद उसे मार डाला। मृतक सुदीप की दादी सेवकाली ने कहा, आज सुबह ही मेरे बेटे और बहू को मेरे पोते की हत्या के बारे में पता चला और फिर उन्होंने हमें बताया। मैं पूरी तरह सदमे में हूं। वे कभी-कभार यहां आते थे। अब वे कालिका नगर में रहते हैं। करीब चार महीने पहले जनवरी (माघ) में मुझसे मिलने आया था। वापस जाते समय उसने कहा था, 'दादी, अगर आप बीमार पड़ें तो मुझे बता देना, मैं आपको देखने आऊंगा।'
Sudeep Neupane, a resident of Nepal's Rupandehi, lost his life in the #PahalgamTerroristAttack
In Rupandehi, Sudeep Neupane's grandfather, Khemananda Neaupane, says, "My grandson, along with other family members, was there on a vacation. Terrorists asked about his religion, and… pic.twitter.com/GoiFyNGl6N— ANI (@ANI) April 23, 2025
सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे की उड़ान से उनको लखनऊ ले जाया जाएगा। यह विमान रात को करीब 10.40 बजे लखनऊ पहुंचेगा। यहां से भारतीय सुरक्षा अधिकारी शव को नेपाल की सीमा तक लेकर जाएंगे और वहां पर शव को नेपाल के अधिकारियों को सौंपने की योजना है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।
बंगाल के दो मृतकों के शव कोलकाता पहुंचे
कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में मारे गए पश्चिम बंगाल के दो लोगों के शव बुधवार रात आठ बजे कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। इस दौरान यहां पर भारी संख्या लोग उपस्थित थे। दोनों ही मृतकों के घर कोलकाता में हैं और जबकि एक का घर पुरुलिया में है। समीर गुहा का घर बेहाला के साखेरबाजार में है, जबकि बितान अधिकारी का घर वैष्णवघाटा के पाटुली में है। दोनों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाया गया। हर तरफ मातम है। दोनों ही इलाकों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। पुरुलिया के मनीष रंजन का शव रांची ले जाने की जानकारी सामने आ रही है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.