{"_id":"680df08c5a352df263068c22","slug":"pahalgam-attack-pak-media-plays-up-siddaramaiah-s-statement-no-need-for-war-now-bjp-surrounded-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मीडिया में छाया सिद्धारमैया का 'युद्ध की जरूरत नहीं..' वाला बयान, अब भाजपा ने घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pahalgam Attack: पाकिस्तानी मीडिया में छाया सिद्धारमैया का 'युद्ध की जरूरत नहीं..' वाला बयान, अब भाजपा ने घेरा
Sun, 27 Apr 2025 02:23 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:23 PM IST
सार
सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करनी चाहिए। हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। इस बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने खूब तरजीह दी। इसके बाद भाजपा ने सिद्धारमैया पर दुश्मन देश की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक
- फोटो : ANI
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का युद्ध की जरूरत नहीं वाला बयान पाकिस्तानी मीडिया में खूब छाया हुआ है। इसे लेकर भाजपा ने सिद्धारमैया को घेरा है। भाजपा ने सिद्धारमैया पर दुश्मन देश की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करनी चाहिए। हम युद्ध के पक्ष में नहीं हैं। शांति होनी चाहिए, लोगों को सुरक्षा मिलनी चाहिए और केंद्र सरकार को सुरक्षा उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'पहलगाम हमले को लेकर देश को गुमराह कर रहे पीएम'; सिद्धारमैया ने सर्वदलीय बैठक को लेकर भी उठाए सवाल
विज्ञापन
इसे लेकर भाजपा नेता आर अशोक ने सिद्धारमैया को पाकिस्तान रत्न कहा। उन्होंने कहा कि आप अपने बचकाने और बेतुके बयानों के कारण रातों-रात पाकिस्तान में विश्व प्रसिद्ध हो गए हैं। आपको बधाई। यदि आप कभी दोबारा पाकिस्तान जाते हैं, तो आपको शाही आतिथ्य की गारंटी है।
एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा यदि पाकिस्तान सरकार आपको पाकिस्तान के लिए वकालत करने वाले महान शांतिदूत के रूप में सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित करती है। सार्वजनिक जीवन में सिद्धारमैया जैसे लोगों की उपस्थिति हमारे देश की सबसे बड़ी त्रासदी है।
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की पूरी दुनिया निंदा कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की आदत बन गई है कि वे वास्तविक स्थिति को जाने बिना देश के बारे में हल्की-फुल्की बातें करते हैं।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि पूरी दुनिया भारत के प्रति संवेदना व्यक्त कर रही है। अधिकांश देश भारत से कह रहे हैं कि वह आतंकियों को सबक सिखाए। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बयान दिया है कि हमें आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों को दंडित नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए। यह निंदनीय है।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान में पहले ही खून बह रहा', बिलावल को दिलीप घोष को जवाब; पूनावाला ने कांग्रेस को घेरा
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बचाने के लिए आगे आई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पाकिस्तान में यह सुझाव देते हुए दिखाया जा रहा है कि हमें पाकिस्तान से भिड़ने के बजाय कश्मीर में सुरक्षा उपायों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जबकि वे भारतीय हिंदुओं की निर्मम हत्या कर रहे हैं।
सिद्धारमैया ने दिया जवाब
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने कहा कि युद्ध अपरिहार्य है, यह पाकिस्तान के साथ होना चाहिए, लेकिन मैंने यह नहीं कहा कि युद्ध नहीं होना चाहिए। सुरक्षा प्रदान करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, घटना में 26 लोग मारे गए। मैंने कहा कि तुरंत युद्ध नहीं होना चाहिए।
संंबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन