फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam attack: Congress asks leaders to toe party line as BJP slams controversial remarks, News in Hindi

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस की हिदायत- पार्टी लाइन से हटकर बयान न दें पार्टी के नेता

Mon, 28 Apr 2025 08:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 08:37 PM IST
सार

Congress On Pahalgam: अपने नेताओं के विवादित बयान के बाद भाजपा के हमले का सामना कर रही कांग्रेस ने पार्टी ने साफ कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता और अधिकृत नेताओं के ही बयान पार्टी के बयान है। बता दें कि, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों को निशाना बनाया गया था, जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद, भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Pahalgam attack: Congress asks leaders to toe party line as BJP slams controversial remarks, News in Hindi
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने पहलगाम पर अपने कुछ नेताओं की विवादित टिप्पणियों से दूरी बनाते हुए हिदायत दी कि संवेदनशील विषय पर पार्टी लाइन से हटकर बयान नहीं दिया जाना चाहिए। कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, कुछ कांग्रेस नेता मीडिया से बात कर रहे हैं जो कांग्रेस के विचारों को नहीं दर्शाते हैं। जयराम रमेश ने एक पोस्ट में लिखा, इस संवेदनशील समय में इस बात पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस कार्यसमिति का प्रस्ताव, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान और अधिकृत एआईसीसी पदाधिकारियों के विचार ही कांग्रेस की स्थिति को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: 'हम हाई अलर्ट पर, तय है कि भारत सैन्य हमला करेगा', पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का खौफ सामने आया
विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा, 'यह सही है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता कई बातें कह रहे हैं, लेकिन यह उनकी निजी राय है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी ने उन्हें यह सब कहने का अधिकार नहीं दिया है...कांग्रेस पार्टी का इन बयानों से कोई लेना-देना नहीं है और पार्टी ऐसे बयानों से सहमत नहीं है।' 

पार्टी नेताओं के बयान से कांग्रेस ने खुद को किया अलग
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के कुछ नेता जो पहले महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, वरिष्ठ नेताओं ने कुछ विचार व्यक्त किए हैं। कांग्रेस पार्टी का इन विचारों से कोई लेना-देना नहीं है। हम इन विचारों से खुद को अलग करते हैं। ये व्यक्तिगत विचार हैं। कांग्रेस के विचार सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव में व्यक्त किए गए विचार हैं। इस सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी यही विचार व्यक्त किए हैं। इस सबसे संवेदनशील समय में जैसे-जैसे स्थिति विकसित होगी, कांग्रेस कार्यसमिति, कांग्रेस अध्यक्ष, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष पार्टी की स्थिति को स्पष्ट करेंगे।' 

यह भी पढ़ें - Pahalgam Terror Attack: सिंधु जल संधि तोड़ने से पाकिस्तान के कंटेंट पर बैन तक, आतंक के खिलाफ भारत के क्या कदम?

'सुरक्षा चूक और खुफिया विफलताएं हुई'
जयराम रमेश ने आगे कहा कि सुरक्षा चूक और खुफिया विफलताएं हुई हैं और सरकार और विपक्ष के बीच एकता, एकजुटता, सामूहिक प्रतिक्रिया और निरंतर संवाद की आवश्यकता है। 'कांग्रेस के अलग-अलग नेता जो कह रहे हैं, वह उनका अपना दृष्टिकोण है। कांग्रेस पार्टी का दृष्टिकोण कांग्रेस कार्यसमिति के प्रस्ताव में व्यक्त दृष्टिकोण है, कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता द्वारा व्यक्त दृष्टिकोण है। हालांकि, हमें सरकार और विपक्ष के बीच एकता, एकजुटता, सामूहिक इच्छाशक्ति, सामूहिक प्रतिक्रिया और निरंतर संवाद की आवश्यकता है। हम स्थिति की गंभीरता को समझते हैं और हमें एकजुट रहना चाहिए'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed