फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma Shri awardee sent to jail in minor girl sexual abuse case in Assam

असम: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उद्धव कुमार भराली गिरफ्तार, नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप 

Fri, 21 Jan 2022 07:39 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरी लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरी लखीमपुर Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 Jan 2022 07:39 PM IST
सार

अदालत ने भराली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें जिला जेल उत्तरी लखीमपुर ले जाया गया।

विज्ञापन
Padma Shri awardee sent to jail in minor girl sexual abuse case in Assam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

असम के लखीमपुर जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को प्रसिद्ध इनोवेटर और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित उद्धव कुमार भराली को एक नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया जिसका वह पालन कर रहा था। गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा उसकी अंतरिम अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के एक दिन बाद, भराली ने उत्तरी लखीमपुर शहर में जिला विशेष न्यायाधीश रसमिता दास के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
अदालत ने भराली को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उन्हें जिला जेल उत्तरी लखीमपुर ले जाया गया। विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में योगदान के लिए 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किए गए भराली ने दावा किया कि वह एक साजिश के शिकार हुए हैं, जिसके लिए वह कानूनी रूप से लड़ेंगे। गुरुवार को हाई कोर्ट ने भराली को एक नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण के लिए दी गई अंतरिम अग्रिम जमानत को रद्द कर दिया था।  
विज्ञापन


याचिकाकर्ता और राज्य के वकील की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हितेश कुमार सरमा ने कहा कि प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के मद्देनजर मामले की जांच के उद्देश्य से भराली से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। साथ ही पीड़िता और गवाहों के बयान भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति सरमा ने आदेश देते समय नाबालिग पीड़िता के साथ-साथ दो अन्य नाबालिग गवाहों की केस डायरी और बयानों पर भरोसा किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि याचिकाकर्ता ने न केवल पीड़ित लड़की के साथ बल्कि कुछ अन्य लोगों के साथ भी यौन संबंध बनाए थे जो भराली की देखरेख में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed