फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Padma Awards 2022 Kalyan Singh gets Padma Vibhushan posthumously Bharat Biotech MD Krishna and Suchitra Ella received Padma Bhushan all updates in Hindi

Padma Awards: कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, भारत बायोटेक के एमडी को पद्म भूषण, इन्हें भी मिला सम्मान

Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 28 Mar 2022 07:11 PM IST
सार

पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को पद्म विभूषण, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभाव आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
Padma Awards 2022 Kalyan Singh gets Padma Vibhushan posthumously Bharat Biotech MD Krishna and Suchitra Ella received Padma Bhushan all updates in Hindi
Padma Awards 2022 - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन

 

इन्हें भी किया गया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

  • हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 
  • टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री अवार्ड दिया गया है।
  • टोक्यो पैरालंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटर खिलाड़ी प्रमोद भगत को पद्म श्री से नवाजा गया।
  • पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवेलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को पद्म श्री मिला है।
  • गायिका सुलोचना चवन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • आयरलैंड के प्रोफेसर रुट्गर कोर्टेनहोर्स्ट को आइरिश स्कूलों में संस्कृत के प्रयास के लिए पद्म श्री दिया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक सोनू निगम को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • लकड़ी पर नक्काशी करने वाले लद्दाख के कलाकार सेरिंग नामग्याल को पद्म श्री दिया गया।
  • कर्नाटक के धारवाड़ के एक कृषि नवप्रवर्तनक अब्दुल खादर नादकत्तिन को पद्म श्री पुरस्कार मिला। उन्हें 40 से अधिक नवाचारों का श्रेय दिया गया है] जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों की सहायता करते हैं।

28 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई
इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि दूसरे समारोह के दौरान शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed