{"_id":"5e196eae8ebc3e880072a978","slug":"p-chidambaram-says-indians-are-very-innocent-who-believe-in-government-claims-about-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम बोले- भारतीय बहुत ही भोले, जो योजनाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर यकीन करते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिदंबरम बोले- भारतीय बहुत ही भोले, जो योजनाओं को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों पर यकीन करते हैं
Sat, 11 Jan 2020 12:34 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि मैंने भारतीयों जैसे भोले लोग कभी नहीं देखे, जो योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर किए जा रहे सरकारी दावों को तुरंत मान लेते हैं। चेन्नई में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखबार में कुछ भी छप जाता है तो लोग उस पर यकीन कर लेते हैं। हम किसी भी बात पर भरोसा कर लेते हैं।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि सरकार ने दावा किया कि देश के सभी गांवों में बिजली पहुंच चुकी है। 99% परिवारों के लिए शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। लोगों ने सरकार की इस बात पर भरोसा कर लिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना मामले में भी ऐसा ही हुआ। दिल्ली में मेरे ड्राइवर के पिता की सर्जरी होनी थी, मगर इस योजना के तहत उन्हें लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
बताए जाने वाले आंकड़े सच्चाई से बिल्कुल उलट हैं
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मैंने ड्राइवर से पूछा कि यदि उसके पास आयुष्मान कार्ड है तो उसे अस्पताल ले जाना चाहिए। जब वह अस्पताल गया तो वहां लोगों ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मगर हम लोग तो सरकार की बात पर यकीन कर लेते हैं और मान लेते हैं कि आयुष्मान योजना पूरे भारत में लागू हो चुकी है। हम यह भी मानते हैं कि किसी भी बीमारी का इलाज इस योजना के तहत हो जाता है। वह भी बिना किसी खर्च के। यह हमारा भोलापन है। कई समाचार और बताए जाने वाले आंकड़े सच्चाई से बिल्कुल उलट होते हैं।