{"_id":"5e33e08f8ebc3e4b533c83aa","slug":"p-chidambaram-raised-questions-on-extension-of-service-to-delhi-police-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस आयुक्त को सेवा विस्तार देने पर चिदंबरम ने उठाया सवाल, कहा- यह समझ के बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली पुलिस आयुक्त को सेवा विस्तार देने पर चिदंबरम ने उठाया सवाल, कहा- यह समझ के बाहर
Fri, 31 Jan 2020 01:38 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम
- फोटो : ANI
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमुल्य पटनायक के कार्यकाल को बढ़ाने के गृह मंत्रालय के फैसले पर सवाल उठाया है। चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच एक युवक के गोलियां चलाने से जामिया के एक छात्र के घायल होने की घटना के बाद पुलिस आयुक्त का कार्यकाल विस्तार करना समझ से परे है।
चिदंबरम ने साथ ही पूछा कि गुरुवार को जामिया परिसर के निकट हुई गोलीबारी के मामले में किसको निलंबित किया गया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त के कार्यकाल को उसी दिन बढ़ाना, जिस दिन पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में गोलीबारी की गई...समझ से परे और निंदनीय है।’
उन्होंने कहा कि एक को तो सेवा विस्तार मिला, लेकिन कल हुई दु:खद गोलीबारी के लिए किसको निलंबित किया गया। चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ाने को मंजूरी प्रदान की थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इस संबंध में लिखे गए पत्र के बाद चुनाव आयोग ने यह मंजूरी प्रदान की।

The Police Commissioner of Delhi gets an extension on the day there is a shooting in the presence of a substantial police force
विज्ञापन विज्ञापन
Incomprehensible and reprehensible.
One has got an extension, but who has been suspended for the deplorable shooting yesterday?— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) January 31, 2020