फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oxygen plant shut down due to power failure in Rajasthan, 8 people dead

अव्यवस्था: राजस्थान में बिजली जाने से बंद हुआ ऑक्सीजन प्लांट, 8 मरीजों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 05:49 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 05:49 AM IST
सार

  • अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के एक परिवारजन ने अस्पताल में हुई लापरवाही की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए दी
  • अस्पताल प्रशासन ने भी सफाई देते हुए कहा कि बिजली कुछ मिनट के लिए गई थी लेकिन ऑक्सीजन प्लांट बंद नहीं हुआ था

विज्ञापन
Oxygen plant shut down due to power failure in Rajasthan, 8 people dead
कोरोना मरीज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना महामारी की बेकाबू रफ्तार के बीच अव्यवस्था भी मरीजों की जान पर भारी पड़ रही है। राजस्थान के बाड़मेर जिले के बालोतरा में बृहस्पतिवार सुबह नाहटा राजकीय अस्पताल में बिजली जाने के बाद ऑक्सीजन प्लांट बंद हो गया। इस कारण से कोरोना पीड़ित 8 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के एक परिवारजन ने अस्पताल में हुई लापरवाही की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए दी।

विज्ञापन


वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी सफाई देते हुए कहा कि बिजली कुछ मिनट के लिए गई थी लेकिन ऑक्सीजन प्लांट बंद नहीं हुआ था अस्पताल प्रशासन ने 8 मरीजों की मौत की बात भी स्वीकारी। अस्पताल के पीएमओ डॉ बलराज सिंह पंवार ने बताया कि सुबह कुछ मिनट के लिए लाइट गई थी जिस समय बिजली गई थी उस वक्त लोग पर सपोर्ट थे। तुरंंत जनरेटर चलाया गया था। जिस समय बिजली गई थी उस वक्त 33 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।
विज्ञापन


फतेहाबाद में ऑक्सीजन की कमी से 9 मरीजों की मौत
निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते सरकारी अस्पताल रेफर किए गए 3 मरीजों समेत नौ की कोरोना से मौत हो गई। मृतकों में 6 माह की गर्भवती और प्रिंसिपल शामिल हैं। 7 मरीज ऐसे शामिल हैं, जिनकी नागरिक अस्पताल में मौत हुई है। वहीं उपायुक्त डॉ नरहरि सिंह बांगड़ और विधायक दुड़ाराम की पत्नी समेत 314 नए संक्रमित हैं। अप्रैल में कुल 3929 तक पहुंच गए तथा 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वीरवार को कोरोना संक्रमित 9 मरीजों की मौत हुई है। फतेहाबाद के सन्यास आश्रम रोड निवासी शांति निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल रामकुमार शर्मा की सरकारी अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश : संक्रमण से तीन पूर्व विधायकों की मौत
कोरोना ने बृहस्पतिवार को तीन पूर्व विधायकों की जान ले ली। मालवा के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान और पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री और मझौली विधानसभा में से पूर्व विधायक रामकुमार पटेल का भी निधन हो गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जनपद सीहोर में 10 मई की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते राज्य में शिविर और ऑक्सीजन का संकट गहराता जा रहा है। रतलाम के एक अस्पताल में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।


बिहार : पटना के एनएमसीएच में 16 मरीजों की मौत
बिहार में कोरोना से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को पटना के एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती 16 मरीजों की मौत हो गई जिसमें 7 महिलाएं थीं। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सैकड़ों लोग ऑक्सीजन जैसी मूलभूत जरूरत के अभाव में रोज मर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार उच्च न्यायालय में ही झूठ बोल रहे हैं कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आपकी सारी तैयारी क्या बस आंकड़े छुपाने में लोगों को निपटाने की ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed