फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oxygen leaks in Maharashtra Nashik a new tank of 13 kiloliters capacity was installed few days ago

ऑक्सीजन रिसाव हादसा: कुछ दिन पहले ही लगाया गया था 13 किलोलीटर क्षमता का नया टैंक

Thu, 22 Apr 2021 03:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 03:24 AM IST
सार

  • प्रति दस लाख में सर्वाधिक मामले नासिक में होने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई
  • फैलते धुएं को देख लोगों ने आग की आशंका में दमकल बुला लिया

विज्ञापन
Oxygen leaks in Maharashtra Nashik a new tank of 13 kiloliters capacity was installed few days ago
नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नासिक के जिस जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव से इतना बड़ा हादसा हुआ, वहां कुछ दिन पहले ही 13 किलोलीटर क्षमता का नया टैंक स्थापित किया गया था। संभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गामे ने कहा कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए महानगर पालिका प्रशासन ने यह नया टैंक बैठाया था, लेकिन इसी में दिक्कत हो गई।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में भयावह कोरोना महामारी के बीच नया टैंक आने से वहां भर्ती मरीजों और परिजनों को जिंदगी की उम्मीद जगी थी कि जल्द ठीक होकर घर आ जाएंगे। लेकिन जिंदगी की आस लगाए बैठे उन परिवारों को क्या पता था कि यहीं पर उनके अपनों का अंत हो जाएगा।
विज्ञापन


उधर, ऑक्सीजन टैंक में रिसाव इतना ज्यादा था कि लोगों को लगा परिसर में आग लग गई है। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दे दी। हादसे से तीन दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कोविड के आंकड़े जारी कर बताया था कि प्रति दस लाख व्यक्तियों में सर्वाधिक मामले नासिक में ही हैं। इसके बावजूद यहां अस्पतालों में कोविड मरीजों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात सदस्यीय समिति करेगी जांच
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने अस्पताल में भयानक हादसे की जानकारी लेने के बाद कहा कि इस घटना की विभागीय आयुक्त राधाकृष्ण गमे की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में तकनीकी विशेषज्ञ हर्षल पाटिल भी शामिल रहेंगे। समिति ऐसी घटना दोबारा न होने पर सुझाव भी देगी। वहीं इस हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'मेरे पास शब्द नहीं, मृतकों के परिजनों को कैसे शांत करूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed