{"_id":"5e905b7a8ebc3e773f30b94b","slug":"oxford-university-research-says-lockdown-in-india-is-most-effective-to-tackle-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर नियंत्रण में भारत का लॉकडाउन सबसे कारगर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने की तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना पर नियंत्रण में भारत का लॉकडाउन सबसे कारगर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने की तारीफ
Fri, 10 Apr 2020 07:55 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
भारत में लॉकडाउन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने वैश्विक महामारी से निपटने में भारत के लॉकडाउन को सबसे कारगर बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने रिसर्च में कहा है कि भारत ने इस बीमारी पर नियंत्रण पाने के लिए समय रहते सही कदम उठाए।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना का देश में प्रसार रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला है। देश में अभी तक कोरोना के 6412 मामले सामने आए हैं वहीं, इस खतरनाक बीमारी की वजह से 199 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शोध में कहा गया है कि भारत में जिस तरह से समय रहते लॉकडाउन लगाया गया और अन्य कदम उठाए गए उनका 100 फीसदी सकारात्मक परिणाम रहा है, वहीं अमेरिका द्वारा कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए किए गए प्रयासों के 67 फीसदी परिणाम आए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में इस खतरनाक वायरस की वजह से अभी तक 16 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, देश में साढ़े चार लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना का सबसे ज्यादा कहर इटली में टूटा है जहां 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
दूसरी ओर, भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया है कि गुरुवार को देशभर में 16,002 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें केवल दो फीसदी मामले ही पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक कोई सामुदायिक प्रसारण नहीं है, फिर भी हमें जागरूक रहना होगा।