{"_id":"5f6eaa292e5b0a45f41b9e8f","slug":"oxford-astrazeneca-corona-vaccine-trail-on-three-human-at-kem-hspital-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine Update: केईएम अस्पताल में शुरू हुआ कोविशील्ड का परीक्षण, तीन लोगों पर हुआ टेस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccine Update: केईएम अस्पताल में शुरू हुआ कोविशील्ड का परीक्षण, तीन लोगों पर हुआ टेस्ट
Sat, 26 Sep 2020 08:10 AM IST
Tanuja Yadav
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 26 Sep 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस वैक्सीन अपडेट:
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में शनिवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के सबसे बड़े किंग एडवर्ड मेडिकल मेमोरियल हॉस्पिटल (केइएम) में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्य़ालय द्वारा विकसित कोविशील्ड का परीक्षण शुरू कर दिया गया। अस्पताल के डीन डॉ. हेमंत देशमुख ने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण के लिए 13 लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें से तीन लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई। लेकिन आगामी कुछ दिनों में रोजाना पांच से 10 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन
केईएम अस्पताल में जिन लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है उन्हें एक महीने के बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। ट्रॉयल में शामिल होने वाले पर छह महीने तक नजर रखी जाएगी। इसके बाद ट्रायल के नतीजों के आधार पर वैक्सीन बाजार में उतारी जाएगी।
विज्ञापन
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के परीक्षण के लिए 10 मेडिकल संस्थानों का चयन किया है जिसमें बीएमसी के केईएम और नायर अस्पताल भी शामिल हैं। वैक्सीन बनाने वाले पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा केईएम अस्पताल में वैक्सीन का परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब तक हुए 375 रजिस्ट्रेशन
केईएम अस्पाताल में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैक्सीन के परीक्षण में शामिल होने के लिए अब तक 375 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। डॉ. हेमंत देशमुख के अनुसार तय मानदंड पर खरे उतरने वाले 100 स्वयंसेवकों को परीक्षण में शामिल किया जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन पांच से दस लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण होगा। इसके लिए 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी टेस्ट में निगेटिव आने के साथ ही स्वयंसेवक का पूरा तरह स्वस्थ होना अनिवार्य है।