{"_id":"5bc7ff0abdec22698e6eab26","slug":"owner-of-private-school-in-rajkot-received-a-parcel-bomb-from-former-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पू्र्व छात्र ने स्कूल मालिक को भेजा ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, जिसे देखकर रह गए दंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पू्र्व छात्र ने स्कूल मालिक को भेजा ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, जिसे देखकर रह गए दंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के राजकोट जिले में स्थित एक निजी स्कूल के मालिक को ऐसा सरप्राइज गिफ्ट मिला जिसे देखकर उनकी सांसें अटक गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह स्कूल के मालिक को गिफ्ट में पार्सल बम मिला था। जिसे की पुलिस ने सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अब उस अज्ञात शख्स को ढूंढ रही है जिसने यह उपहार भेजा था।
विज्ञापन
बम को जिलेटिन स्टिक्स और डेटोनेटर स्विच से बनाया गया था। जिसे कि गिफ्ट पैक में रखा गया था। इस पार्सल को कुरियर कंपनी ने श्री कृष्णा स्कूल में डिलीवर किया था जिसे कि विट्ठल डोबरिया को भेजा गया था। डिब्बे में संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वाड ने बुधवार सुबह उस बम को निष्क्रिय कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जिला अधीक्षक बलराम मीणा ने कहा, 'हमें शक है कि जिस शख्स ने यह कुरियर दिया है वह कुरियर ब्वॉय नहीं था क्योंकि उसने कुरियर कंपनी द्वारा अमल में लाए जाने वाले नियमों का पालन नहीं किया। उपहार भेजने वाले ने डिब्बे पर लिखा है कि वह विद्यालय का पूर्व छात्र है और यह तोहफा डोबरिया को धन्यवाद कहने के लिए भेज रहा है।'
विज्ञापन
मीणा ने कहा, 'उपहार भेजने वाले ने डोबरिया से आग्रह किया था कि वह तोहफे को 14 अक्टूबर को खोलें। डोबरिया ने इसे मंगलवार रात को खोला ओर कुछ संदिग्ध वस्तु को उसके अंदर देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बम बनाने में जिन चीजों का इस्तेमाल हुआ है उन्हें अमूमन सुरंग में विस्फोट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।'
एसपी ने कहा, 'सौभाग्य से बम नहीं फटा। हो सकता है कि उपहार भेजने वाला एक नौसिखिया हो। लेकिन यह साफ है कि डोबरिया टारगेट था। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। हमने आरोपी की पहचान और उसे पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई हैं।'