फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi to Fadnavis, Our ancestors did jihad against Britishers, but yours penned love letters

Maharashtra: 'हमारे पूर्वज अंग्रेजों से लड़े थे, लेकिन आपके...', वोट जिहाद के बयान पर फडणवीस पर गरजे ओवैसी

Mon, 11 Nov 2024 09:49 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Nov 2024 09:49 AM IST
सार

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav: एआईएमआईएम के प्रमुख ओवैसी ने दावा किया कि 'धर्मयुद्ध-जिहाद' की टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट, जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया। आपने विधायकों को खरीदा क्या हम आपको चोर कहें।

विज्ञापन
Owaisi to Fadnavis, Our ancestors did jihad against Britishers, but yours penned love letters
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही। वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज होती जा रही है। अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर ‘वोट जिहाद-धर्मयुद्ध’ संबंधी टिप्पणी को लेकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि फडणवीस के (वैचारिक) पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के बजाय उन्हें प्रेम पत्र लिखे थे। ओवैसी ने ऐसी टिप्पणियों को लेकर चुनाव आयोग से भी सवाल किया।

विज्ञापन


संभाजीनगर के जिंसी में गरजे ओवैसी
ओवैसी ने एआईएमआईएम उम्मीदवार इम्तियाज जलील (औरंगाबाद पूर्व) और नासिर सिद्दीकी (औरंगाबाद मध्य) के समर्थन में छत्रपति संभाजीनगर के जिंसी इलाके में एक रैली को रविवार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा विविधता की भावना के खिलाफ है। 
विज्ञापन


क्या बोले थे फडणवीस?
गौरतलब है, फडणवीस ने शनिवार को दावा किया था कि महाराष्ट्र में 'वोट जिहाद' शुरू हो गया है और इसका मुकाबला वोट के 'धर्मयुद्ध' से किया जाना चाहिए। उन्होंने धुले लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की मामूली हार का उल्लेख किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'एक साथ मिलकर भी नहीं हरा सकते'
अब उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा, 'हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था और फडणवीस अब हमें जिहाद के बारे में सिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस एक साथ मिलकर भी मुझे बहस में नहीं हरा सकते।'

चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
ओवैसी ने दावा किया कि 'धर्मयुद्ध-जिहाद' की टिप्पणी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में वोट, जिहाद और धर्मयुद्ध कहां से आ गया? आपने विधायकों को खरीदा; क्या हम आपको चोर कहें? फडणवीस जहां वोट जिहाद की बात करते हैं, वहीं उनके नायक अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिख रहे थे, जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी शासकों से कोई समझौता नहीं किया।’

उन्होंने कहा, ‘हमने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का तरीका बताया। जब उन्हें (भाजपा को) मालेगांव में (लोकसभा चुनाव के दौरान) वोट नहीं मिले तो उन्होंने (फडणवीस) वोट जिहाद की बात की। जब उन्हें वोट नहीं मिलते, तो वे इसे जिहाद कहते हैं। वे अयोध्या में हार गए। ऐसा कैसे हुआ?’





वह हमें जिहाद सिखाएंगे?: ओवैसी
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ जिहाद किया था, आपके नहीं। जिन फडणवीस के पूर्वजों ने अंग्रेजों को प्रेम पत्र लिखे, वह हमें जिहाद सिखाएंगे?’ एआईएमआईएम नेता ने कहा कि मोदी कहते हैं ‘एक हैं तो ‘सेफ’ हैं’ क्योंकि वे (भाजपा) इस देश की विविधता को खत्म करना चाहते हैं। ओवैसी ने हिंदूवादी संत रामगिरी महाराज के बयानों पर उठे विवाद का हवाला देते हुए कहा कि पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने लोगों से 20 नवंबर को मतदान करने के लिए बाहर आने की अपील की। उन्होंने कहा, 'औरंगाबाद में हमारी जीत को भारत के लोग सलाम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed