फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi tiranga Rally in Hyderabad, Mamata takes out march in Kolkata against caa

सीएए के खिलाफ मोर्चाबंदीः हैदराबाद में ओवैसी ने ‘तिरंगा रैली' तो कोलकाता में ममता ने निकाला मार्च

Sat, 11 Jan 2020 05:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी/हैदराबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Jan 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
Owaisi tiranga Rally in Hyderabad, Mamata takes out march in Kolkata against caa
असदुद्दीन ओवैसी की हैदराबाद में तिरंगा रैली - फोटो : Twitter

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन और विरोध में प्रदर्शनों का दौर जारी है। गोवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद जॉन फर्नांडिज ने कानून का विरोध करने पर जहां अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरना गलत है।

विज्ञापन


वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में तिरंगा रैली निकाली। कोलकाता में भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन हुए। दूसरी ओर, गुजरात विधानसभा में सीएए के समर्थन में प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


फर्नांडिज ने कहा, एक बार संसद से पारित हो चुके कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरना गलत है। यह अच्छा कानून है, सभी को स्वीकार करना चाहिए। जामिया मिल्लिया में हुई हिंसा को गलत बताते हुए जॉन ने कहा कि वह जानते हैं कि इसके लिए कौन जिम्मेदार हैं। जॉन जामिया मिल्लिया बोर्ड के निदेशक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हैदराबाद में ओवैसी की रैली में हजारों लोग हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए। इन लोगों ने ‘नहीं चलेगा नहीं चलेगा, सीएए नहीं चलेगा’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी समेत संगठनों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

कोलकाता में ममता ने निकाला मार्च

प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तर 24 परगना में भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च निकाला गया। वहीं एक विधि कालेज में सीएए पर चर्चा के दौरान टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, केंद्र सरकार भेदभाव की राजनीति करती है। इसकी नीतियों का गरीबों पर बुरा असर पड़ा है। चाहें वो नोटबंदी हो या नागरिकता संशोधन कानून इसका खामियाजा गरीबों ने ही उठाया है।

 लोकतंत्र बचाने में मतभेद को बाधा न बनने दें

सीएए और एनआरसी जैसे फैसलों से लोकतंत्र की रक्षा करते वक्त प्रदेशों के आपसी मतभेद आड़े नहीं आने चाहिए। संघ और भाजपा के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। ऐसे में ममता बनर्जी का बैठक में न आने की घोषणा हमारी लड़ाई को कमजोर कर सकता है।
- सीताराम येचुरी, माकपा महासचिव

गुजरात विधानसभा में सीएए के समर्थन मे प्रस्ताव पास

देशभर में नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध के बीच गुजरात विधानसभा ने शुक्रवार को कानून के समर्थन में एक प्रस्ताव पास किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी गई। हालांकि कांग्रेस ने प्रस्ताव का विरोध किया। प्रदेश के गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा द्वारा लाए प्रस्ताव पर बहस के दौरान हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ खून से लिखे पोस्टर दिखाए। करीब दो घंटे चली बहस के बाद सदन में प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ। गौरतलब है कि पिछले महीने केरल में सीएए के विरोध में प्रस्ताव पारित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed