Waqf Law: वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में बंद की गई लाइटें, ओवैसी बोले- सफल रहा आंदोलन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के तत्वावधान में बुधवार को हैदराबाद में वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में लाइटें बंद की गईं। इस विरोध में एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आंदोलन सफल रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में बुधवार को हैदराबाद में लाइटें बंद की गईं। विरोध प्रदर्शन रात 9 बजे से 9:15 बजे के बीच 15 मिनट तक चला, जिसमें एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी हिस्सा लिया।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में लाइट बंद करने का आह्वान किया गया था। हैदराबाद सांसद ओवैसी ने भी अपने आवास पर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की और कहा कि यह आंदोलन सफल रहा। उन्होंने इसमें हिस्सा लेने वालों का शुक्रिया अदा किया।
ये भी पढ़ें: Bhopal: वक्फ कानून का विरोध जारी, एमपी में आज आधे घंटे तक घरों और दुकानों की बिजली बंद रखेगा मुस्लिम समाज
वक्फ कानून असांविधानिक: ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को यह संदेश देना है कि यह अधिनियम केवल वक्फ बोर्डों को बर्बाद कर देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अधिनियम असांविधानिक है और संविधान के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करता है। उन्होंने कहा कि एआईएमएलबी अपने आंदोलन के तहत दो सप्ताह बाद मानव श्रृंखला और गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित करेगा।
ये भी पढ़ें: India NOTAM: पहलगाम पर तनाव के बीच भारत का एक और बड़ा कदम, पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
वक्फ कानून वापस होने तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन
हैदराबाद सांसद ओवैसी ने आगे कहा कि जब तक केंद्र सरकार वक्फ कानून को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एआईएमपीएलबी के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन के तहत 'लाइट बंद करने' का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम ने पहलगाम आतंकी हमले की खुलकर निंदा की है। उन्होंने हिंदू पीड़ितों से उनका धर्म पूछने के बाद उन्हें निशाना बनाए जाने पर दुख जताया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.