फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Owaisi criticises Rahul Gandhi speech US recalls violence against Muslims in 1980 when Congress was in power

Owaisi: राहुल के मुस्लिमों की सुरक्षा वाले बयान पर ओवैसी का वार, कांग्रेस शासन में हुई हिंसा की दिलाई याद

Thu, 01 Jun 2023 02:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 02:58 AM IST
सार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर उन्हें घेरा है।

विज्ञापन
Owaisi criticises Rahul Gandhi speech US recalls violence against Muslims in 1980 when Congress was in power
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मुस्लिमों की सुरक्षा को लेकर दिए गए बयान पर उन्हें घेरा है। ओवैसी ने बुधवार को कहा, राहुल गांधी का जवाब अनुचित है। आपसे भारतीय मुसलमानों पर एक सवाल पूछा गया और आप दलित और सिख की बात करते हैं। ओवैसी ने कांग्रेस सरकार के दौरान मुसलमानों के खिलाफ हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं का भी जिक्र किया। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अपने संबोधन के दौरान भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के कुछ कार्यों का प्रभाव अल्पसंख्यकों, दलित और आदिवासी समुदाय के लोगों द्वारा महसूस किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आज भारत में मुसलमानों के साथ जो हो रहा है, वह 1980 के दशक में दलितों के साथ हुआ था।
विज्ञापन


इन  घटनाओं का किया जिक्र
ओवैसी ने कहा कि राहुल को बताना चाहिए था कि उनकी सरकार के दौरान ही मुसलमानों के खिलाफ कई घटनाएं हुई हैं।  उन्हें अशोक गहलोत (राजस्थान के मुख्यमंत्री) को यह सिखाना चाहिए। राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए था कि कैसे जुनैद और नासिर को राजस्थान में (फरवरी में दक्षिणपंथी समूहों द्वारा कथित रूप से) मार दिया गया था। छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है और धर्म संसद होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2019 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) में संशोधन पर भाजपा सरकार का समर्थन किया था, जिसके कारण आज जेलों में बहुसंख्यक मुस्लिम, दलित और वे लोग हैं जो शासन के विरोधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मनिरपेक्षता की वजह से भारतीय मुस्लिमों को खत्म करने का लगाया आरोप
उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के माध्यम से भारतीय मुसलमानों को खत्म कर दिया गया। राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता के कारण, भारतीय मुसलमानों का सशक्तिकरण नहीं हुआ। विधानसभा और संसद में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को समाप्त करने के लिए राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता का इस्तेमाल किया गया। मैं इसके खिलाफ हूं और रहूंगा।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed