{"_id":"5780b68d4f1c1b446c7fbae6","slug":"owais-says-isis-millitant-are-dogs-will-cut-baghdadi-into-100-pieces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओवैसी ने आईएस के लड़ाकों को बताया 'कुत्ता', बगदादी के एक नहीं सौ टुकड़े होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
VIDEO: ओवैसी ने आईएस के लड़ाकों को बताया 'कुत्ता', बगदादी के एक नहीं सौ टुकड़े होंगे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इस्लामिक स्टेट को दुनिया का सबसे बड़ा खतरा बताते हुए उसके आतंकियों को 'जहन्नुम के कुत्ते' करार दिया है। ओवैसी ने यह बात मदीना में हुए आतंकी हमले के बाद हैदराबाद में हुई एक सभा में कही है।
इस सभा में ओवैसी ने आईएस के मुखिया अबू बकर अल बगदादी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अबू बकर जिस दिन तू किसी सच्चे मुसलमान को नजर आएगा उस दिन तेरे जिस्म के एक नहीं सौ टुकड़े होंगे। तूने मुसलमानों को इतनी बड़ी तकलीफ दी। जिस दिन तू जिंदा पकड़ा गया, तेरी हड्डियां भी नहीं मिलेंगी।’
मदीना में हुए आतंकी हमले में ओवैसी ने कहा कि मदीना में हमला करने वाले लोग इस्लाम के दुश्मन हैं। जिन लोगों ने रोजा नहीं रखा, उन्हें रक्का में कत्ल किया गया। ऐसे लोग को काट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘मैं ऐलान करता हूं कि अगर अबू बकर अल बगदादी मिल गया किसी मुसलमान को तो उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएँगे।’

मरो नहीं इस्लाम के लिए जियो: ओवैसी
ओवैसी ने आतंकवाद और इस्लामिक स्टेट के खिलाफ मुसलमानों को खड़ा होने की अपील करते हुए कहा कि मरो नहीं इस्लाम के लिए जीयो। भारत को आज तुम्हारी जरूरत है। सभा में उन्होंने युवाओं को जिहाद का मतलब समझाते हुए कहा कि निर्दोष और बेगुनाहों की हत्या करना जिहाद नहीं है। इस्लाम यह नहीं सिखाता। अगर जिहाद करना है, इस्लाम के लिए कुछ करना है तो किसी गरीब मुसलमान की बस्ती में जाकर बच्चों को पढ़ाओ।
ओवैसी ने अपने भाषण में कहा कि कहा अगर आपके पास पैसा है तो उसे सीरिया में बर्बाद मत करो। अगर करना है तो किसी गरीब की बेटी की शादी जो दहेज के कारण नहीं हो पा रही उसकी शादी करो। आईएस के लड़ाके इस्लाम का भला नहीं कर रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-