फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   over sexual harassment in Air India Maneka Gandhi takes Review meeting

एयर इंडिया में यौन उत्पीड़न मामलों को लेकर मेनका गांधी ने समीक्षा बैठक की

Fri, 24 Aug 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
over sexual harassment in Air India Maneka Gandhi takes Review meeting
मेनका गांधी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने एयर इंडिया में महिला कर्मचारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर आज समीक्षा बैठक की और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कहा कि वह सभी विमानन कंपनियों को अपने पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए निर्देशित करे।

विज्ञापन


मेनका गांधी ने आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें एयर इंडिया एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस में महिला कर्मचारियों खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक के बाद मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘बैठक के दौरान एयर इंडिया के सीएमडी ने सूचित किया कि कंपनी के अलग अलग आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ (आईसीसी) के समक्ष 12 मामले चल रहे हैं। इन आईसीसी को निर्देश दिया गया कि वह प्रक्रिया को तेज करे ताकि महिलाओं की चिंताओं का निवारण हो सके, शिकायत के निवारण के लिए उचित प्रशासनिक एवं कानूनी व्यवस्था बनाने पर भी विचार किया जाए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका ने कहा, ‘मैं विमानन कंपनियों के पुरुष कर्मचारियों खासकर पायलट से आग्रह करती हूं कि वे महिला कर्मचारियों के बारे में धारणा को लेकर संवेदनशील रहें।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने एयर इंडिया को निर्देश दिया है कि वह अपने पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाए ताकि महिला किसी भी तरह से डरी हुई महसूस नहीं करें। मैं नागरिक उड्डयन मंत्रालय से भी आग्रह करती हूं कि वह निजी एयरलाइंस के पुरुष कर्मचारियों को संवेदनशील बनाएं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed