फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   over illegal entries in india Home Ministry gives strict directions to states

गैर कानूनी ढंग से भारत में घुसने वालों पर गृह मंत्रालय सख्त, राज्यों को दिए निर्देश

Mon, 14 Aug 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप
amarujala.com- Presented by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Aug 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
over illegal entries in india Home Ministry gives strict directions to states
प्रतीकात्मक फोटो

गैर कानूनी ढंग से भारत में रह रहे अवैध आप्रवासियों के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्ती दिखाई है। सीमा पर बढ़ती घुसपैठ और आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा में दी जा रही दखल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि अवैध रुप से रह रहे आप्रवासियों का पता लगाकर उन्हें वहां से हटाने के लिए कार्रवाई की जाये।

विज्ञापन


राज्यों से कहा गया है कि रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के अवैध आप्रवासियों द्वारा भारतीय नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है साथ ही वे सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं। इसलिए केंद्र ने सख्ती दिखाते हुए ऐसे रोहंग्या के साथ-साथ अन्य आप्रवासियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा-पीडीपी सरकार में फिर उपजे मतभेद, रोहिंग्याओं के मुद्दे पर नहीं बन पा रही सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, पिछले कुछ दशकों में आतंकवाद का उदय, अधिकांश राष्ट्रों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि अवैध प्रवासियों को आतंकवादी संगठनों द्वारा भर्ती करने में आसानी होती है।


हाल के वर्षों में म्यांमार के राखीन राज्य से भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या समुदाय के लोगों ने बड़ी मात्रा में घुसपैठ की है। इन वजहों से देश के सीमित संसाधनों पर बोझ पड़ने के अलावा देश को सुरक्षा चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।

गृह मंत्रालय ने कहा, पड़ोसी देशों में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल सहित कई कारणों से ऐसे देशों के लोग अक्सर भारत में प्रवेश करते हैं। इनके साथ कई सांस्कृतिक और जातीय समानताएं होती हैं, ऐसे में इन आप्रवासीय लोगों पर किसी का ध्यान नहीं जा पाता है और वे भारतीय क्षेत्र में बस जाते हैं। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों से कहा है कि, वे अवैध आप्रवासियों को पहचानने और उन्हें हटाने के लिए जिला स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed