{"_id":"5935b12c4f1c1b1f428b4628","slug":"149669100217-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहिंग्याओं को बाहर निकालने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिंग्याओं को बाहर निकालने के लिए प्रदर्शन
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शनी मैदान के बाहर रोहिंग्याओं और बांग्लादेश से आए लोगों को राज्य से न निकालने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
चेयरमैन हर्ष देव सिंह ने कहा कि रोहिंग्याओं को बाहर निकालने में सरकार असमर्थ रही है। रोहिंग्या और बांग्लादेशी गैर कानूनी ढंग से जम्मू और सांबा में बसे हुए हैं। इससे माहौल खराब हो रहा है। इनका संबंध आतंकवाद से भी रह चुका है। राज्य में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है। राज्य की सुरक्षा के मद्देनजर इनको राज्य से बाहर भेजा जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मामलों में शरणार्थियों पर एफआईआर दर्ज भी हो चुकी है। 38 रोहिंग्या ने गैर कानूनी ढंग से बार्डर भी क्रास किया था।