लड़ेंगे कोरोना से: देश में टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार, डब्ल्यूएचओ ने भी की जमकर तारीफ
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के खिलाफ चल रहा टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान ने सोमवार को एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। देश में अब तक कुल टीकाकरण का आंकड़ा 75 करोड़ के पार पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत के टीकाकरण की रफ्तार की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत ने 13 दिन में ही 65 करोड़ से 75 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।
भारत में शुरुआती 10 करोड़ डोज 85 दिन में लगे थे, इसलिए कोरोना टीकाकरण की मौजूदा रफ्तार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में यह अहम है।
वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर वैक्सीनेशन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'भारत को बधाई! पीएम मोदी के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। इसी के मद्देपजर आजादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को पार कर लिया है।
Congratulations India! 🇮🇳
— Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 13, 2021
PM @NarendraModi के सबका साथ, सबका प्रयास के मंत्र के साथ विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नए आयाम गढ़ रहा है। #AazadiKaAmritMahotsav यानि आज़ादी के 75वें वर्ष में देश ने 75 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े को पार कर लिया है।#SabkoVaccineMuftVaccine pic.twitter.com/BEDmQZQsY7
अब तक कुल टीकाकरण: 75,02,84,569
पहला डोज: 57,00,46,655
दूसरा डोज: 18,02,37,914
आज हुआ टीकाकरण: 69,15,765
इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 100 फीसदी टीकाकरण: भारत में इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने 100 फीसदी वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल किया है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश में ये लक्ष्य पूरा हुआ था।
हिमाचल प्रदेश: ये देश का पहला राज्य रहा जिसने सबसे पहले 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक करीब 50.57 लाख लोगों को टीका लग चुका है। सीएम जयराम ठाकुर ने पिछले हफ्ते कहा था कि नवंबर 2021 तक लोगों का पूरी तरह टीकाकरण (दोनों डोज) हो जाएगा।
गोवा: गोवा में 11.18 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। इन्हें कम से कम एक डोज लग चुकी है। हालांकि विपक्ष सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठा चुका है।
दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव: इस केंद्रशासित प्रदेश में 626,000 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है।
सिक्किम: इस उत्तर-पूर्वी राज्य के 510,000 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
इसी तरह तरह लद्दाख में 1.97 लाख डोज व लक्षद्वीप में 53,499 कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।
Congratulations to these States & UTs for administering the first #COVID19 vaccine dose to 100% of the adult population.
— Office of Mansukh Mandaviya (@OfficeOf_MM) September 12, 2021
Special appreciation for the health workers in these regions for their diligence & commitment 👏 pic.twitter.com/pH89J7lhtF
बता दें कि भारत ने मंगलवार, 31 अगस्त को टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बनाया था। इस दिन भारत में कोरोना के 1.21 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए थे।