{"_id":"5cf2f9a3bdec220709710dc2","slug":"over-50-women-sexual-exploitation-in-karala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: 50 से ज्यादा महिलाओं का किया यौन शोषण, सोशल मीडिया को बनाया हथियार, एक व्यक्ति गिरफ्तार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: 50 से ज्यादा महिलाओं का किया यौन शोषण, सोशल मीडिया को बनाया हथियार, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Sun, 02 Jun 2019 03:48 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, कोट्टायम
एजेंसी, कोट्टायम
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 02 Jun 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में 50 से अधिक महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को एत्तुमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरों द्वारा उन्हें ब्लैकमेल करता था। उन्होंने बताया कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करके उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में ज्यादातर गृहिणियां होती थी। महिलाओं के साथ दोस्ती करके वह उनके परिवार की समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम से नकली फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके पतियों से संपर्क साधता था, जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी अकाउंट से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के ‘अवैध संबंधों’ के होने का दावा करता था। इसके बाद वह सुनिश्चित करता था कि महिलाएं अपने पतियों से दूरी बनाकर उसके पास आ जाएं। इसके बाद आरोपी महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गई अश्लील तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से उन्हें कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें मिली हैं।