{"_id":"642483ec90617e0fad081b35","slug":"over-15-passengers-could-not-board-the-air-india-express-flight-from-vijayawada-to-kuwait-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air India Express: एयर इंडिया के विमान ने समय से पहले भरी उड़ान, 20 यात्री नहीं हो सके सवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Air India Express: एयर इंडिया के विमान ने समय से पहले भरी उड़ान, 20 यात्री नहीं हो सके सवार
Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, विजयवाड़ा
एएनआई, विजयवाड़ा
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:01 AM IST
सार
गन्नावरम हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मीकांत रेड्डी ने कहा, उन यात्रियों को कुवैत की उड़ान के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयवाड़ा से कुवैत जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 20 यात्री सवार नहीं हो सके। उसने अपने निर्धारित समय से 4 घंटे पहले उड़ान भरी।
एयर इंडिया की उड़ान IX-695 को विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1:10 बजे कुवैत के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन उसने सुबह 9 बजे उड़ान भरी। एयर इंडिया के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट को रीशेड्यूल किया गया और यात्रियों को मामले की जानकारी दी गई।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया, सभी यात्रियों को एक दिन पहले पुनर्निर्धारित उड़ान के बारे में जानकारी दी गई थी। विजयवाड़ा हवाई अड्डे के निदेशक लक्ष्मी कांत रेड्डी ने कहा, 20 से अधिक यात्री उड़ान भरने में सक्षम नहीं थे क्योंकि बुधवार सुबह 9 बजे उड़ान का समय निर्धारित किया गया था। यात्रियों को उड़ान के पुनर्निर्धारण के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें उड़ान के समय से पहले की जानकारी नहीं थी। उन लोगों ने एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक किया था और टिकट एजेंटों ने उन्हें उड़ान के समय में बदलाव के बारे में सूचित नहीं किया।