{"_id":"676f3e4a977020f5e4026e53","slug":"out-of-samples-taken-by-cdsco-111-medicines-not-found-to-meet-standards-two-be-fake-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDSCO: गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरीं 111 दवाएं, दो नकली मिलीं; कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDSCO: गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरीं 111 दवाएं, दो नकली मिलीं; कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा स्वास्थ्य मंत्रालय
Sat, 28 Dec 2024 05:24 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 28 Dec 2024 05:24 AM IST
सार
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देशभर में दवा दुकानों से नमूने लिए थे। इनमें से 41 दवाओं के नमूनों की जांच संगठन और केंद्रीय प्रयोगशालाओं में की गई। 70 की जांच राज्य की प्रयोगशालाओं में की गई थी। इनमें गैस, बुखार, सांस की दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
दवाएं (सांकेतिक)
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
दवाओं की गुणवत्ता की जांच के अभियान में नवंबर में 111 दवाएं मानकों पर खरी नहीं पाई गईं। जांच में दो दवाएं नकली मिलीं, जिनके उत्पादकों का कुछ पता नहीं है। इनके नमूने बिहार और गाजियाबाद से लिए गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर रहा है। दवाओं को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने देशभर में दवा दुकानों से नमूने लिए थे। इनमें से 41 दवाओं के नमूनों की जांच संगठन और केंद्रीय प्रयोगशालाओं में की गई। 70 की जांच राज्य की प्रयोगशालाओं में की गई थी। इनमें गैस, बुखार, सांस की दवाएं शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया, बिहार और गाजियाबाद में जिन दो दवाओं के नमूने नकली मिले हैं, उन्हें बड़ी कंपनी के नाम पर बनाया गया है। नकली दवाओं के मामले में 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
पैन 40 और ऑगमेंटिन 625 डीयूओ मिली नकलीं : बिहार से पैन-40 नामक गैस की दवा नकली पाई गई है, जिसका बैच नंबर 23443074 है। गाजियाबाद से एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलैनेट टैबलेट (ऑगमेंटिन 625 डीयूओ) का नमूना नकली पाया गया है, जिसका बैच नंबर 824डी054 है।
विज्ञापन