Oscar: फिल्म RRR के लेखक राज्यसभा सांसद; गोयल बोले- PM मोदी ने ऐसे लोगों को चुना, जो देश का मान बढ़ाते हैं
पीयूष गोयल ने कहा कि फिल्म आरआरआर के पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद हैं। वे उन असाधारण लोगों में से एक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री ने जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो में भारत का झंड़ा बुलंद हुआ है। दक्षिण भारत की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने इतिहास रचते हुए ऑस्कर अपने नाम कर लिया है। आरआरआर के गाने को यह सम्मान मिलने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। लोग आरआरआर की टीम, गाने के लेखक, कंपोजर को बधाई दे रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आरआरआर की टीम पूरी को बधाई दी है। पीयूष गोयल ने भी पूरी टीम को बधाई दी।
पीयूष गोयल ने की पीएम मोदी की सराहना
इसी बहाने पीयूष गोयल ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक कार्य और खेल जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ने वाली उत्कृष्ट हस्तियों को चुनकर राज्यसभा में मनोनीत करने में अपनी गुणवत्ता की छाप छोड़ी है।
V Vijayendra Prasad who is the scriptwriter of the film RRR, is one of the several exceptional people whom the Prime Minister nominated to the Rajya Sabha in July 2022. PM Modi recognised his greatness and said “his works showcase India's glorious culture and have made a mark… https://t.co/cA8LAX7jo8 pic.twitter.com/fvmqXpyVir
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 13, 2023
पीयूष गोयल ने कहा कि फिल्म आरआरआर के पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद हैं। वे उन असाधारण लोगों में से एक हैं जिन्हें प्रधानमंत्री ने जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामित किया था। पिछले साल, प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। पीएम मोदी ने तब कहा था कि उनके काम ने भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित किया है और विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब 'नाटू नाटू' के लिए ऑस्कर जीतने के लिए आज फिल्म आरआरआर वैश्विक सुर्खियों में है। यह प्रधानमंत्री की पसंद का वैश्विक समर्थन है।
बता दें कि आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस लिस्ट में 15 गानों को पछाड़कर नाटू नाटू ने बाजी मारी है।
पीयूष गोयल ने दी आरआरआर को बधाई
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने पर तारीफ करते हुए कहा कि क्षेत्रीय फिल्मों को पहचान मिल रही है। यह भारत के लिए उत्सव का क्षण है। क्योंकि भारत कई भाषाओं में फिल्में बनाता है। यह भविष्य में कई और ऑस्कर के लिए प्रेरणा है। मैं विजेताओं को बधाई देता हूं।
द एलिफेंट व्हिस्पर्स के लिए भी दी बधाई
गौरतलब है कि द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने शॉर्ट फिल्म डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड हासिल किया है। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि दो महिलाओं ने डॉक्यूमेंट्री एलिफेंट व्हिस्परर्स बनाई है जिसे ऑस्कर भी मिला। हमारी कला, परंपराएं और संस्कृति दुनिया तक पहुंच रही है और हमारी रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व विश्व स्तर पर हो रहा है।