फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Osama Bin Laden Wives and Their Children From Hamza Bin Laden To Omar Bin Laden Full Details News in Hindi

Al-Qaeda: सुर्खियों में आया अलकायदा, जानें इसके प्रमुख रहे ओसामा बिन लादेन की पांच पत्नियों और 20 बच्चों के बारे में सबकुछ

Wed, 08 Jun 2022 06:20 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 08 Jun 2022 06:20 PM IST
सार

अमेरिका के कमांडो ने जब लादेन को घर में घुसकर मारा तो उसकी चौथी पत्नी अमाल अपने छह बच्चों के साथ मौजूद थी। मकान में लादेन की दूसरी बीबी खैरिया व सिहम के साथ बेटा खालिद मौजूद था। 

विज्ञापन
Osama Bin Laden Wives and Their Children From Hamza Bin Laden To Omar Bin Laden Full Details News in Hindi
ओसामा बिन लादेन - फोटो : File Pic

विस्तार

भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद माहौल गरमाया हुआ है। अरब देशों की नाराजगी के बाद भारत ने भले ही नुपुर को पार्टी से बाहर कर दिया हो, लेकिन तमाम इस्लामी संगठन अब भी उनसे नाराज हैं। इस बीच एक बार फिर आंतक की दुनिया का खूंखार नाम अलकायदा सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, मंगलवार को अलकायदा की ओर से एक विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में आत्मघाती हमलों की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

क्या लिखा है अलकायदा की विज्ञप्ति में?

विज्ञप्ति में कहा गया है,  हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं। हम अपने शरीर और अपने बच्चों के शरीर के साथ विस्फोटक बांधेंगे ताकि उन लोगों को उड़ा सकें जो हमारे पैगंबर का अपमान करने की हिम्मत करते हैं। उन्हें कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा, कोई शांति और सुरक्षा उन्हें नहीं बचाएगी। अलकायदा ने कहा, भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली, बॉम्बे, यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। उन्हें न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण मिलेगी। अगर हम अपने प्रिय पैगंबर का बदला नहीं लेते हैं तो हमारी माताएं हमें शोक से दूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब जान लीजिए कौन था ओसामा?

अलकायदा का प्रमुख ओसामा-बिन-लादेन आतंक की दुनिया का वह बेरहम हत्यारा था, जिसने अमेरिका से लेकर हर बड़े देश की नाक में दम कर दिया था। आत्मघाती हमले, खून-खराबा, शहरों को उजाड़ना उसके दाएं हाथ का खेल था। दो मई, 2011 को अमेरिका के नेवी सील कमांडों ने उसे पाकिस्तान की जमीन पर मार गिराया था। सील कमांडो ने महज 40 मिनट में इस ऑपरेशन को खत्म किया था। 

विज्ञापन

ऐसे गुजरा बचपन

लादेन के पिता का नाम मोहम्मद बिन लादेन था। वह यमन में कुम्हार का काम करते थे। सऊदी अरब में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने कंस्ट्रक्शन का बिजनेस शुरू किया। उन्होंने सऊदी के शाही परिवार के लिए कई महल सस्ते दाम में तैयार किए। इस वजह से धीरे-धीरे वह शाही परिवार के करीब हो गए। किंग फैजल के राज के दौरान जब खजाना खाली हुआ तो मोहम्मद बिन लादेन ने शाही परिवार के सभी कर्मी के वेतन का भार पूरे छह महीने तक उठाया। इसके बाद शाह ने ऐलान किया कि तमाम निर्माण के प्रोजेक्ट मोहम्मद की ही कंपनी को दी जाए। यही नहीं, लादेन के पिता को मंत्री तक बनाया गया।

17 साल में हुई लादेन की शादी

अमीर पिता का वारिस होने के नाते लादेन की जिंदगी ऐशो आराम से गुजरी। कहा जाता है कि वह अक्सर परिवार के साथ अमेरिका और यूरोप में छुट्टियां बिताने भी जाया करता था। लादेन के पिता की मौत एक प्लेन दुर्घटना में हुई। तब उसकी उम्र सिर्फ 13 साल की थी। वहीं,जब उसका जन्म हुआ था तब मां आलिया घानेम ने पिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली। 17 साल की उम्र में लादेन की शादी सीरिया की एक लड़की से हुई, जो उसकी रिश्तेदार थी।
 

20 साल की उम्र में बदली जिंदगी

लादेन ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई जेद्दा में की। 1981 में उसने  किंग अब्दुल्लाजीज यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की। अखबार 'द गार्डियन' को दिए इंटरव्यू में लादेन की मां आलिया घनेम ने कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दिनों में ही उसकी मुलाकात मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्य अब्दुल्ला अजाम से हुई।' लादेन की मां का कहना है कि अजाम ने ही बेटे का ब्रेनवॉश किया, उसे कंट्टरपंथी बनाया और आंतक की दुनिया में धकेला।

पांच शादी और 20 बच्चे 

ओसामा बिन लादेन ने पांच शादियां की थीं। उसके परिवार मे पांच पत्नियों के अलावा बीस बच्चे थे, जिसमें नौ लड़कियां हैं। लादेन ने नजवा घनेम, खादिजा शरीफ, खैरिया सेबर, सिहम सबर और अमाल अल सदाह से शादी की। इसके बाद उसने अपनी दो पत्नियों को तलाक दे दिया और तीन पत्नियों के साथ एबटाबाद में रहने लगा। अमेरिका के कमांडो ने जब लादेन को घर में घुसकर मारा तो  तब चौथी पत्नी अमाल छह बच्चों के साथ मौजूद थी। मकान में लादेन की दूसरी बीबी खैरिया व सिहम के साथ बेटा खालिद मौजूद था। 

अलकायदा को कहां से मिलता है फंड? 
ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा प्रमुख की कुर्सी अयमान अल-जवाहिरी ने संभाल ली। अयमान अल-जवाहिरी की उम्र 70 साल है। इसने भी ओसामा के मरने के बाद भारत, अमेरिका समेत कई देशों में आतंकी हमले करवाए। इसका जन्म 1951 में गिजा में हुआ था। इसने मेडिकल की पढ़ाई की है। अभी इसकी तलाश दुनियाभर की कई एजेंसियां कर रहीं हैं। अलकायदा को अभी पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, ईराक, कुवैत जैसे कई इस्लामिक देशों से फंडिंग मिलती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई इस्लामिक अमीर अलकायदा को फंड करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed