फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   orphan childrens dies after eating adulterated food in Andhra, CM Naidu expresses sorrow, Updates

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में मिलावटी खाना खाने से तीन की मौत, 30 अधिक बच्चे बीमार, सीएम नायडू ने जताया दुख

Mon, 19 Aug 2024 03:53 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2024 03:53 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश में एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है, जहां मिलावटी खाना खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताते हुए जिला पदाधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन
orphan childrens dies after eating adulterated food in Andhra, CM Naidu expresses sorrow, Updates
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Chandrababu Naidu

विस्तार

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासा पटनम में एक धार्मिक संगठन (आराधना ट्रस्ट) की तरफ से संचालित छात्रावास में मिलावटी खाना खाने के कारण तीन बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक अभी अनकापल्ली और विशाखापत्तनम जिलों के कई अस्पतालों में मिलावटी खाना खाने से बीमार पड़े कुल 37 बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर जताया दुख
मामले में अनकापल्ली कलेक्टर विजय कृष्णन ने बताया कि ये घटना जिले के कोटावुराटला मंडल के कैलासा गांव में हुई है। वहीं इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिला कलेक्टर विजय कृष्णन को अन्य प्रभावित बच्चों के लिए बेहतर उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया, जिनका वर्तमान में कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


अनकापल्ली के कलेक्टर से सीएम ने मांगी रिपोर्ट
इसके अलावा, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कलेक्टर को घटना पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस मामले में जारी किए गए एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, कि दो दिन पहले (शनिवार) मिलावटी खाना खाने के कारण बच्चे इलाज के दौरान बीमार पड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने की 10-10 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और उनके निकटतम परिजनों या अभिभावकों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी दी। यह घटना शनिवार को कोटौराटला मंडल के अनकापल्ली जिले के कैलाश गांव में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि यहां अनाथालय 37 बच्चे दूषित बिरयानी खाने से बीमार पड़ गए थे। उनमें से पांच को सोमवार सुबह गंभीर हालत में विशाखापत्तनम केजीएच में भर्ती कराया गया। उनमें से चार की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई और अन्य प्रभावित बच्चों का अभी इलाज चल रहा है।


उधर, मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। सोशल मीडिया में उन्होंने कहा, मैंने अधिकारियों को अनकापल्ली क्षेत्र के अस्पताल में इलाज करा रहे 17 छात्रों को बेहतर उपचार देने का निर्देश दिया है। सरकार मृतक बच्चों के परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed