फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Orchard labourer beaten to death over suspicion of mango theft in Gujarat's Surat; five arrested News In Hindi

Gujarat: 50 हजार के आम चोरी... ठेकेदारों ने मजदूर को मार कर नहर में फेंका; हत्या के 11 दिन बाद पांच गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 03:24 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 03:24 AM IST
सार

गुजरात के सूरत में आम चोरी के शक में 5 लोगों ने मजदूर सुरेश वर्मा को पेड़ से बांधकर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Orchard labourer beaten to death over suspicion of mango theft in Gujarat's Surat; five arrested News In Hindi
हत्या मामला

विस्तार

गुजरात के सूरत जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारडोली इलाके में आम चोरी के शक में एक खेत मजदूर की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, 48 वर्षीय सुरेश वर्मा को पांच लोगों ने मिलकर 21 मई की रात पीटा और फिर उसका शव नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन

मामले में बारडोली के डिप्टी एसपी एचएल राठौड़ ने बताया कि आरोपी अशफाक रयान, विनोद अग्रवाल, मोहम्मद उमर, दशरथ मौर्य और याकूब अब्दुल गफ्फार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आरोपियों ने बारडोली के अकोटी गांव में आम का बाग किराए पर लिया था और वर्मा को मजदूरी पर रखा था। कुछ दिन पहले उन्हें शक हुआ कि वर्मा ने बाग से करीब ₹50,000 के आम चुराकर बेच दिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- West Bengal: पश्चिम बंगाल में ओबीसी सूची में 76 नई जातियां शामिल, मुर्शिदाबाद में फरक्का बना नया सब-डिवीजन

विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ से बांधकर की बुरी तरह पीटाई

जानकारी के अनुसार 21 मई की रात उन्होंने वर्मा को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में अशफाक ने वर्मा की पत्नी को फोन कर ₹50,000 की मांग भी की। जब उन्हें पता चला कि वर्मा की मौत हो चुकी है, तो शव को कार में डालकर कमरेज तालुका की एक नहर में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें:- Adani Group: 'ईरानी एलपीजी के साथ संबंध होने की बात बेबुनियाद...', अदाणी समूह ने खारिज की रिपोर्ट

वर्मा की वापसी नहीं हुई तो दर्ज कराई रिपोर्ट
बता दें कि जब वर्मा घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने बारडोली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को फिरौती की कॉल की जानकारी दी। 31 मई को कमरेज पुलिस को नहर से एक लाश मिली, जिसे वर्मा के परिवार ने पहचान लिया। इसके बाद हत्या का केस दर्ज कर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed