अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोकने पर विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने पर विपक्षी नेताओं ने निंदा की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि हम तथाकथित भाजपा नेताओं के इस अक्खड़ रवैये की निंदा करते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को छात्रों को संबोधित करने से रोक दिया। जिग्नेश मेवाणी को भी जाने की इजाजत नहीं दी गई। हमारे देश में लोकतंत्र कहां है। ऊपर से वे (भाजपा नेता) सबको पाठ पढ़ा रहे हैं।
I've already spoken to @yadavakhilesh. We all condemn the arrogant attitude of the so-called #BJP ‘leaders’ who didn't allow Akhilesh to address the students. Even @jigneshmevani80 was not allowed. Where is the democracy in our country? And they are giving lessons to everybody!
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 12, 2019
नायडू ने भी ट्वीट किया, ‘समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को रोकना निंदनीय है। अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ भाजपा का एक और असहिष्णु कदम। देश का लोकतंत्र खतरे में है।’
Strongly condemn the high-handed behaviour of Lucknow authorities against Samajwadi party leader Sri Akhilesh Yadav. Another instance of BJP's intolerance against its political opponents. Really democracy is in danger.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) February 12, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अखिलेश यादव जी से बात हुई। हम भाजपा के आचरण की कड़ी निंदा करते हैं। यह भाजपा के तानाशाही रवैये का एक और उदाहरण है।’