फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition targets government for attack on 127 temples in Andhra Pradesh in one and half year

आंध्र प्रदेश में गरमाई मंदिरों पर राजनीति, डेढ़ साल में मंदिरों पर 127 हमले

Fri, 15 Jan 2021 04:04 AM IST
Jeet Kumar शरद गुप्ता, नई दिल्ली।
शरद गुप्ता, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 04:04 AM IST
विज्ञापन
Opposition targets government for attack on 127 temples in Andhra Pradesh in one and half year
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पिछले डेढ़ साल में मंदिरों पर हमले की 127 घटनाओं के बाद आंध्र प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी और भाजपा ने सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर हिंदू विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं सीएम जगन मोहन रेड्डी ने डैमेज कंट्रोल के लिए पिछले सप्ताह 70 लाख रुपये की लागत से नौ मंदिरों के पुनर्निर्माण कराने की घोषणा की है। इन मंदिरों को 2016 में टीडीपी सरकार ने सड़क चौड़ा करने के लिए तोड़ दिया था।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरा राजू ने सरकार को 15 दिनों के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी दी है। वरना पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी। भाजपा ने इस मुद्दे पर राज्य भर में एक रथयात्रा निकालने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू का कहना है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक सभी ईसाई है। इस लिए वे जानबूझकर मंदिरों पर हमले करा रहे हैं। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा, आंध्र में भगवद गीता पार्टी और बाइबिल पार्टी में मुकाबला है।


दरअसल सितंबर 2019 से अभी तक मंदिरों पर 127 हमले हुए हैं। इनमें विजयानगरम जिले के रामनाथतीर्थम नामक गांव में 400 वर्ष पुरानी भगवान राम की प्रतिमा को खंडित किया जाना शामिल है। राज्य सरकार ने एंटी करप्शन ब्यूरो के एडीजी जीवीजी अशोक के नेतृत्व में एक 16 सदस्यीय एसआईटी बनाई है जिसने अभी तक 44 मामले हल कर दिए हैं। कुल 236 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed