फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition taking an aggressive stand on the issue of Corona epidemic and Center make strategy to respond

सियासी चाल: कोरोना को मुद्दा बना आक्रामक रुख अपना रहे विपक्ष को जवाब देने की केंद्र बना रहा रणनीति

Wed, 04 Aug 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 04 Aug 2021 01:45 AM IST
सार

  • कोविड प्रबंधन का श्रेय केंद्र या राज्य सरकारों को नहीं टीम इंडिया को, भाजपा सांसदों को बांटी पुस्तिका
  • अगले वर्ष यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए भाजपा ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
opposition taking an aggressive stand on the issue of Corona epidemic and Center make strategy to respond
विपक्ष को जवाब देने की केंद्र बना रहा रणनीति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले वर्ष यूपी समेत तीन राज्यों में चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार कोविड-19 प्रबंधन के मुद्दे पर विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देने के लिए सांसदों को तैयार कर रही है।

विज्ञापन


इसे लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने सांसदों को एक पुस्तिका बांटी है। इसमें महामारी को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया और टीकाकरण अभियान को लेकर उन्हें विभिन्न जानकारियां देने की कोशिश की गई है। जिससे वह आलोचकों को जवाब दे सकें। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तैयार की गई इस पुस्तिका में दावा किया गया है कि महामारी से मुकाबले के लिए किए गए प्रयासों का श्रेय सिर्फ केंद्र या किसी राज्य सरकार को नहीं बल्कि ‘टीम इंडिया’ को जाता है। जिसने ‘एक सरकार व समाज’ के रूप में काम किया और आगे बढ़कर चरणबद्ध तरीके से चुनौती का सामना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर मोदी सरकार निशाने पर है। विपक्ष भाजपा शासित राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश की आलोचना कर रहे हैं। यूपी और पंजाब सहित पांच राज्यों में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। विपक्ष टीकाकरण अभियान में सुस्ती और कमी के लिए लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। 

पुस्तिका में आंकड़ों के साथ उपलब्धियों की दी है जानकारी
मंत्रालय की ओर से दी गई पुस्तिका में बताया गया है कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा लोगों को टीके की खुराक दी है। इस बारे में पारदर्शी आंकड़े सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध हैं।

चीन ने दावा किया है कि उसने अब तक 160 करोड़ टीकों की खुराक अपनी जनता को दी है। वहीं भारत ने जुलाई के अंत तक अपने नागरिकों को 45 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी है।

इसकी तुलना में अमेरिका में 34.3 करोड़, ब्राजील में 13.7 करोड और ब्रिटेन में 8.4 करोड़ खुराक दी गई हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि भारत ने 166 दिनों में टीकों की 34 करोड़ खुराक लोगों को दीं जबकि इतने ही टीकों की खुराक देने में अमेरिका को 221 दिन लगे।

दवा और ऑक्सीजन वितरण का भी है उल्लेख
कोविड-19 प्रबंधन पर पुस्तिका में दावा किया गया है कि विश्व में महामारी से बड़ी तबाही मची जबकि भारत इसके विनाशकारी प्रभावों से बचने में सफल रहा। जरूरी दवाओं और ऑक्सीजन वितरण के लिए सरकार की कोशिशों के साथ ही आपूर्ति बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों का भी उल्लेख है।


इसमें कहा गया है कि महामारी के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यों के साथ 21 बार बैठक की। उन्होंने 10 बार राष्ट्र को संबोधित करने के साथ इस मुद्दे पर आयोजित 40 बैठकों की अध्यक्षता की। देश में प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के 22,726 मामले सामने आए और 305 लोगों की मौत हुई, जो दुनिया में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed