फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition submitted a notice of no confidence motion against the Puducherry assembly Speaker to LG

पुडुचेरी विधानसभा सत्र आज से, विपक्ष ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा

Mon, 26 Aug 2019 06:17 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
Opposition submitted a notice of no confidence motion against the Puducherry assembly Speaker to LG
kiran bedi - फोटो : pti

पुडुचेरी विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने से एक दिन पहले विपक्षी एआईएनआरसी और भाजपा विधायकों ने उपराज्यपाल किरण बेदी को विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस की एक प्रति सौंपी। विधायकों ने बेदी से उनके कार्यालय में मुलाकात करके उन्हें वी पी शिवकोलुंधू के खिलाफ नोटिस की प्रति सौंपी। उन्होंने अध्यक्ष पर कांग्रेस प्रायोजित बैठकों में भाग लेने का आरोप लगाया है। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को उपराज्यपाल द्वारा रस्मी संबोधन के साथ शुरू होगा।

विज्ञापन


विधायकों ने यह भी दावा किया कि वह निष्पक्ष और गैर पक्षपातपूर्ण तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करेंगे। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन रंगासामी (एआईएनआरसी) ने विपक्षी एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सूत्रों ने बताया कि अन्नाद्रमुक भी विपक्षी ब्लॉक का घटक है, लेकिन अन्नाद्रमुक प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


इस बीच, बेदी के कार्यालय से एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विपक्ष के नेता और उनकी पार्टी के विधायकों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस की एक प्रति पेश की। विपक्षी एआईएनआरसी ने मंगलवार को विधानसभा सचिव ए विंसेंट रायर को शिवकोलुंधू के खिलाफ 'अविश्वास प्रस्ताव' लाने के लिए नोटिस दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed