फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition slams on central govt over vaccines shortage in many states

वैक्सीन की किल्लत: एकजुट विपक्ष का केंद्र पर हमला, मनीष तिवारी का आरोप 71 देशों को भेजे टीके इसलिए कमी स्वाभाविक

Thu, 08 Apr 2021 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 05:10 PM IST
सार

देश में वैक्सीन की कमी को लेकर बढ़ी तकरार
राज्यों ने वैक्सीनेशन कम होने का दावा किया
केंद्र ने राजनीति का आरोप लगाया

विज्ञापन
opposition slams on central govt over vaccines shortage in many states
कोरोना का टीका लगवाती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। देश में सवा लाख से ज्यादा कोरोना के नए केस आए हैं। वहीं वैक्सीन की किल्लत पर केंद्र और राज्य सरकारें आमने-सामने हैं। विपक्ष एकजुट होता जा रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी कोरोना वैक्सीन की कमी पर सवाल खड़े किए हैं। मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया कि 15 मार्च तक 71 देशों में 5.86 करोड़ टीके भेजे गए हैं। ऐसे में देश में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कम होना कोई बड़ी बात नहीं हैं। तिवारी ने कहा कि चैरिटी की शुरुआत घर से होनी चाहिए। 

विज्ञापन

 


कई राज्यों में वैक्सीन कम होने का दावा किया गया
बता दें कि महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा समेत अन्य राज्यों ने कोरोना वैक्सीन का स्टॉक कम होने का दावा किया है। महाराष्ट्र सरकार ने वैक्सीन नहीं होने के कारण कई टीकाकरण केंद्रों को बंद करने का भी एलान किया है। महाराष्ट्र के सतारा, पनवेल, सांगली में वैक्सीन नहीं होने के चलते लाइन में लगे लोगों को वापस भेज दिया गया है।  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में हर हफ्ते 40 लाख वैक्सीन की खपत है, लेकिन उनके पास लोगों को टीका लगाने के लिए वैक्सीन नहीं है। लिहाजा लोगों को केंद्रों से वापस भेजा जा रहा है। 




महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि आज हमारा देश पाकिस्तान को मुफ्त वैक्सीन भेज रहा है लेकिन महाराष्ट्र के लिए केवल राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्य व केंद्र के नेता मिलकर महाराष्ट्र को निशाना बना रहे हैं और वैक्सीन को समय पर राज्य में पहुंचने नहीं दे रहे हैं।  दिल्ली में भी कोरोना वैक्सीन की किल्लत पर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सिर्फ 4 दिन का कोरोना वैक्सीन बची है। अगर वक्त रहते खुराक उपलब्ध नहीं हुई तो दिक्कत आ जाएगी। 

 

शिवसेना ने भी केंद्र पर खड़े किए सवाल 
वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्र पर महाराष्ट्र सरकार को नीचा दिखाने और संकट में डालने का आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कुछ नाकामी नहीं छुपा रही है। ये राज्य को नीचा दिखाने और सरकार को संकट में डालने की साजिश की जा रही है। महाराष्ट्र पर दबाव बनाया जा रहा है। 

वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह वक्त एक दूसरे पर टिप्पणी करने का नहीं बल्कि एक साथ मिलकर कोरोना से लड़ने का है। 

आंध्र प्रदेश में केवल दो दिन का स्टॉक
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आज समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना वायरस की वैक्सीन की उचित संख्या में आपूर्ति राज्य में सुनिश्चित हो सके इसके लिए केंद्र सरकार के साथ संपर्क स्थापित करें। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया है कि बुधवार तक राज्य में वैक्सीन की केवल तीन लाख खुराकें मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इतनी वैक्सीन केवल दो दिन तक चल पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed