फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   opposition pressure on the government in a Sting matter

पं बंगालः स्टिंग मामले में सूबे में विपक्ष ने सरकार पर बनाया दबाव

Wed, 16 Mar 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोलकाता
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोलकाता Updated Wed, 16 Mar 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
opposition pressure on the government in a Sting matter

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सांसदों और दूसरे नेताओं के रिश्वत लेने के मामले की जांच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की ओर से सदन की एथिक्स कमेटी को सौंपने के फैसले के बाद विपक्ष ने सूबे की सरकार पर दबाव बनाया है।

विज्ञापन


विभिन्न दलों की ओर से बुधवार को भी पूरे राज्य में मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शनों का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को कोलकाता नगर निगम के अंतरिम बजट अधिवेशन के दौरान भी विपक्ष ने मेयर शोभन चटर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस मुद्दे पर तृणमूल और विपक्षी दलों के पार्षदों में काफी बहस हुई। मालूम हो कि वीडियो में मेयर भी पैसे लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


संसद में चले विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने मामले की जांच संसद की एथिक्स कमेटी को सौंप दिया। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने भी मंगलवार को यहां स्टिंग ऑपरेशन के वीडियो की जांच का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद माकपा नेता सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के फैसले से साफ है कि इस मामले में सच्चाई है। ऐसे में जांच की रिपोर्ट नहीं आने तक तृणमूल के दोषी सांसदों को संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोक दिया जाना चाहिए। इस मुद्दे पर शुरू से ही प्रदर्शन करने वाली भाजपा ने बुधवार को भी सरकार के इस्तीफे की मांग उठाई है। 

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

opposition pressure on the government in a Sting matter

पार्टी ने कहा कि अगर सरकार खुद इस्तीफा नहीं देती है, तो उसे बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव कराए जाने चाहिए। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर तृणमूल सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि वीडियो में सब कुछ साफ नजर आ रहा है।

अब इस मामले की जांच की कोई जरूरत ही नहीं है। वीडियो में नजर आने वाले तमाम नेताओं को नैतिक आधार पर तुरंत सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत पार्टी के तमाम नेता इसे राजनीतिक साजिश बताने के अपने रुख पर अड़े हैं।

ममता ने मंगलवार को दार्जिलिंग की एक रैली में इसे विपक्ष की राजनीतिक साजिश करार दिया था। उन्होंने बुधवार को भी कहा कि विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, तृणमूल कांग्रेस सरकार की सत्ता में वापसी तय है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेवकूफ बनाना आसान नहीं है। इस साजिश का जवाब जनता ही देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed