फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition parties will formulate a full-fledged agenda to attack Modi government in Winter session

सरकार को घेरने के लिए सर्वस्वीकार्य एजेंडा तैयार करेगा विपक्ष, 10 दिसंबर को होगी कई दलों की बैठक

Mon, 03 Dec 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties will formulate a full-fledged agenda to attack Modi government in Winter session
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

11 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष सर्वस्वीकार्य एजेंडा तैयार करेगा। इसके लिए 10 दिसंबर को बैठक बुलाई गई है। इसमें सरकार को किसान, सीबीआई में खींचतान, नोटबंदी से नुकसान जैसे मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


बैठक के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा, टीडीपी, एनसीपी, टीएमसी, पीडीपी, एनसी, राजद, जदएस, डीएमके, भाकपा, माकपा, आम आदमी पार्टी समेत अन्य कई विपक्षी दलों ने अपनी स्वीकृति दे दी है। दरअसल, इस सत्र में सरकार और भाजपा की रणनीति राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की है। इसके तहत पार्टी सांसद राकेश सिन्हा समेत कुछ अन्य भाजपा सांसद राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने संबंधी निजी बिल राज्यसभा में पेश करेंगे। 
विज्ञापन


दूसरी ओर कांग्रेस सरकार पर पलटवार के लिए पहले दिन से ही किसानों की बदहाली को मुद्दा बनाना चाहती है। वाम दल भी इससे सहमत हैं। जबकि टीडीपी, राजद और टीएमसी कथित तौर पर केंद्र द्वारा सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दे पर हमलावर होना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिसंबर की बैठक में किस मुद्दे को किस सदन में कब उठाया जाए, इस पर सर्वसम्मति बनाई जाएगी। सत्र के पहले ही दिन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे और इसका असर संसद की कार्यवाही और सरकार-विपक्ष की रणनीति पर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed