फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition meet Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan demand discussion on key issues

वेंकैया-महाजन से मिला विपक्ष, की राष्ट्र हित के मुद्दों पर चर्चा कराए जाने की मांग

Wed, 04 Apr 2018 11:31 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 04 Apr 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition meet Venkaiah Naidu and Sumitra Mahajan demand discussion on key issues
विपक्षी नेता - फोटो : FILE PHOTO

विपक्षी दलों के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन से बुधवार को मुलाकात की। इन नेताओं ने दोनों सदनों में राष्ट्र हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की मांग की।

विज्ञापन


दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार 20 दिन बाधित रहने के बाद कांग्रेस, बीएसपी, सपा, डीएमके, एनसीपी, टीएमसी और वाम दलों समेत विपक्षी नेताओं ने सदन में बहस नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद इन दलों के नेताओं ने राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की।
विज्ञापन


विपक्षी दलों के नेताओं ने एससी, एसटी एक्ट, सीबीएसई पेपर लीक और पीएनबी धोखाधड़ी जैसे मामलों पर चर्चा कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यदि सत्र की अवधि को एक या दो दिन के लिए बढ़ाया जाता है तो उसे कोई ऐतराज नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘हम राष्ट्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि विधेयक पारित हों। सरकार को इस दिशा में पहल करनी चाहिए। यदि सत्र की अवधि को एक या दो दिन के लिए बढ़ाया जाता है तो हम इसके खिलाफ नहीं हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed