फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition Meet How was 2019 performance of opposition parties who claiming to win 2024

Opposition Meet: आज कितने दमदार हैं 2024 का दावा करने वाले? यहां जानें विपक्षी दलों का पिछला प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2023 06:51 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Jun 2023 06:51 PM IST
सार

Opposition Meet: 2024 में भाजपा को हराने की तैयारियों में जुटे विपक्षी दलों के नेताओं ने महाबैठक की है। इन दलों की लोकसभा में आज क्या स्थिति है और पिछले आम चुनाव में कैसा प्रदर्शन रहा, किस दल को कितनी सीटें मिलीं, आइए जानते हैं-

विज्ञापन
Opposition Meet How was 2019 performance of opposition parties who claiming to win 2024
विपक्षी दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की बड़ी बैठक हुई है। यह बैठक 2024 के आम चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर हुई। जानकारी के मुताबिक, इसमें पंद्रह दलों के शीर्ष 27 नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद उन्होंने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। 

विज्ञापन



विज्ञापन

2024 में भाजपा को हराने की तैयारियों में जुटे विपक्षी दलों के नेताओं ने महाबैठक की है। इन दलों की लोकसभा में आज क्या स्थिति है और पिछले आम चुनाव में कैसा प्रदर्शन रहा, किस दल को कितनी सीटें मिलीं, आइए जानते हैं-
 

राजनीतिक दल का नाम लोकसभा सीटें प्रतिशत
कांग्रेस            49    9.11
तृणमूल कांग्रेस          23   4.28
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)          6    -----
जदयू            16       2.97
आप            1   0.19
द्रमुक                 24   4.46
सपा           3   0.56
माकपा           3   0.56
राकांपा               5   0.93
भाकपा            2   0.37
नेशनल कॉन्फ्रेंस           3   0.56
झामुमो            1   0.19
भाकपा माले           0     0
पीडीपी             0     0
राजद           0     0
कुल राजनीतिक दल: 15          136    ----

विज्ञापन

मौजूदा परिस्थितियों में इन चार दलों का एकजुट रहना महत्वपूर्ण
जो 15 दल जुटे हैं, उनके पास मौजूदा लोकसभा में 136 सीटें हैं। इनमें भी कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जदयू और द्रमुक के पास 82 फीसदी यानी 112 सीटें हैं। इस लिहाज से विपक्षी एकता के लिए मौजूदा परिस्थितियों में इन चार दलों का एकजुट रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इन दलों में भी कांग्रेस और जदयू का बिहार में पहले से गठबंधन है। वहीं, द्रमुक के साथ भी कांग्रेस तमिलनाडु में गठबंधन है। इस लिहाज से इन चार दलों में तृणमूल कांग्रेस की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं, शेष दलों में सबकी नजरें आम आदमी पार्टी पर टिकी है जो केंद्र के लाए अध्यादेश के खिलाफ सभी दलों और विशेषकर कांग्रेस का साथ चाहती है।
 

विज्ञापन

बैठक में कौन-कौन नेता हुए शामिल?
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, आदित्य ठाकरे, महबूबा मुफ्ती, भगवंत मान, अखिलेश यादव, केसी वेणुगोपाल, सुप्रिया सुले, मनोज झा, फिरहाद हकीम, प्रफुल्ल पटेल, राघव चड्ढा, संजय सिंह, संजय राऊत, ललन सिंह, संजय झा, सीताराम येचुकी, उमर अब्दुल्ला, टीआर बालू, दीपांकर भट्टाचार्य, तेजस्वी यादव, अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन, एमके स्टालिन, डी राजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed