{"_id":"58eb25b04f1c1b9e36cf4f24","slug":"opposition-leaders-to-meet-election-commission-at-5-pm-over-evm-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"EVM मामले पर चुनाव आयोग से मिलेगा विपक्ष, हो सकती है बैलेट पेपर की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
EVM मामले पर चुनाव आयोग से मिलेगा विपक्ष, हो सकती है बैलेट पेपर की मांग
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के नेता ईवीएम मामले पर आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग से मांग कर सकते हैं कि वो 50 फीसदी मतदान वीवीपीएटी मशीनों के जरिए और 50 फीसदी मतदान बैलेट पेपर के जरिए करवाएं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हालिया हुए विधानसभा चुनावों के बाद से करीब हर राजनीतिक पार्टी ईवीएम की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले मध्यप्रदेश के भिंड में कोई भी बटन दबाने पर बीजेपी को वोट पड़ने की बात भी फैली थी।
विज्ञापन
इन सब घटनाओं के बाद अब विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग से बातचीत करने का विचार किया है। इससे पहले बुधवार को भी संसद में ईवीएम के मुद्दे पर जोरदार बहस हो चुकी है। संसद में भी सांसदों ने ये मांग रखी थी कि ईवीएम के साथ-साथ VVPAT का इस्तेमाल भी किया जाए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग के साथ इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।