फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Opposition in Bihar Assembly demanding Nitish's resignation

नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में जमकर किया हंगामा

Wed, 20 Feb 2019 07:40 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, पटना
भाषा, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 20 Feb 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Opposition in Bihar Assembly demanding Nitish's resignation
नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन बुधवार को मुजफ्फरपुर बालिका आश्रयगृह यौन उत्पीड़न मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर हंगामा किया। बिहार विधानसभा की बुधवार को कार्यवाही शुरू होने पर राजद के मुख्य सचेतक भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में राजद विधायक, पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर विशेष पॉस्को अदालत द्वारा पारित एक आदेश के मद्देनजर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए उनसे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के सवालों के जवाब की मांग करने लगे । सदन में उस समय न तो तेजस्वी और न ही मुख्यमंत्री मौजूद थे ।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर स्थित एक बालिका आश्रयगृह में 34 लडकियों के कथित यौन शोषण मामले की सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। मामले के एक आरोपी द्वारा दायर एक अर्जी में बालिका गृह के लिए 2013 से 2018 के दौरान आश्रय गृह को राशि आवंटित किए जाने में मुख्यमंत्री और समाज कल्याण विभाग के कई शीर्ष नौकरशाहों की भूमिका की जांच की मांग की गई थी। इसी अर्जी को विशेष पॉस्को अदालत ने सीबीआई को पिछले सप्ताह अग्रसारित किया था ।
विज्ञापन


आसन के समक्ष आकर सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे राजद सदस्यों से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने अपनी सीट पर लौटने और कार्यवाही सुचारु रूप से चलने देने का आग्रह किया। लेकिन सदन में व्यवस्थान बनते देख चौधरी ने सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी । बाद में पत्रकारों से बात करते हुए संसदीय मामलों के मंत्री श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास चर्चा के लिए कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वे हंगामे का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी के पास सदन के सत्र में भाग लेने के लिए समय नहीं है पर नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए समय है।आरोपी की अर्जी पर पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर की अदालत के आदेश के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने गत सोमवार को भी सदन में हंगामा किया था । इस मुद्दे पर मंगलवार को तेजस्वी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed