फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Opposition BJP and the Congress seek BJD MLA Prakash Majhi resignation over sexual exploitation charges in Odisha

ओडिशा: यौन शोषण मामले में घिरे बीजद विधायक प्रकाश मांझी, विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 06 May 2022 02:00 AM IST
सार

ओडिशा के कटक जिले के बांकी इलाके की रहने वाली एक महिला ने विधायक प्रकाश मांझी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। विपक्षी खेमों के अनुसार पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
Opposition BJP and the Congress seek BJD MLA Prakash Majhi resignation over sexual exploitation charges in Odisha
बीजद विधायक प्रकाश मांझी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ओडिशा में महिला के यौन शोषण मामले में अब राजनीति तेज होती दिख रही है। ओडिशा में विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस ने बीजद के झरीगांव विधायक प्रकाश मांझी की तत्काल गिरफ्तारी के साथ ही उनके इस्तीफे की मांग की है। प्रकाश मांझी नबरंगपुर से सांसद रमेश मांझी के भाई हैं।

विज्ञापन


मांझी भाई उस समय सुर्खियों में आ गए जब कटक जिले के बांकी इलाके की रहने वाली एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। विपक्षी खेमों के अनुसार पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की है। हालांकि, न तो मांझी और न ही सत्तारूढ़ बीजद ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया
मीडिया से बात करते हुए ओडिशा भाजपा के राज्य महासचिव लेखश्री सामंतसिंघार ने कहा कि बीजद विधायक पर एक महिला को गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा नेता ने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है विधायकों के खिलाफ कार्रवाई के और रास्ते अपनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा सरकार एक दोहरी नीति का पालन कर रही है। जबकि भाजपा के देवगढ़ विधायक सुभाष पाणिग्रही को एक बीडीओ द्वारा उचित जांच के बिना दर्ज की गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, बीजद विधायक प्रकाश मांझी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
ट्विटर पर ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने लिखा कि वह न्याय के लिए लड़ना जारी रखेंगे। उन्होंने लिखा कि झरीगांव बीजद विधायक प्रकाश मांझी ने एक महिला का शारीरिक शोषण किया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जब महिला बीबीएसआर के खंडागिरी थाने में शिकायत दर्ज कराने गई, तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया।


साथ ही लिखा कि यह महिला सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री नवीन का मॉडल है, पीड़िता को न्याय मिलने तक ओडिशा कांग्रेस नहीं रुकेगी। वहीं बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नबरंगपुर में धरना दिया और विधायक का पुतला फूंका। मांझी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के झरीगांव थाने के बाहर धरना भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed