{"_id":"699ad306ae3ec1e11a0a4d42","slug":"oppn-to-boycott-fadnavis-govt-s-high-tea-invite-says-jadhav-cites-indo-us-deal-pawar-s-death-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: भास्कर जाधव बोले- सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा विपक्ष, भारत-US समझौते का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: भास्कर जाधव बोले- सरकार की चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा विपक्ष, भारत-US समझौते का दिया हवाला
Sun, 22 Feb 2026 03:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:27 PM IST
सार
Maharashtra: उद्धव ठाकरे गुट के नेता भास्कर जाधव ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अजित पवार के विमान हादसे का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
भास्कर जाधव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि विपक्ष महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार करेगा। विधानसभा सत्र से पहले चाय पार्टी की परंपरा है, जिसे मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित किया जाता है।
भास्कर जाधव ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा?
उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की आलोचना भी की। जाधव ने कहा कि यह समझौता राज्य के कपास उत्पादकों और मछुआरों के लिए नुकसानदेह होगा। फडणवीस सरकार ने केंद्र के इस फैसले पर कोई अफसोस नहीं जताया है, इसलिए हमने चाय पार्टी के बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'अबकी बार ट्रंप से हार': अमेरिकी व्यापार समझौते पर कांग्रेस का हमला, कहा- डील में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
'विमान हादसे पर महाराष्ट्र सरकार का अस्पष्ट रुख'
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने निमंत्रण इसलिए ठुकराया क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मामले पर 'स्पष्ट रुख' नहीं अपनाया। जाधव ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लागू करने के तरीके की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बिना जांच के हर महीने 1,500 रुपये दिए गए और 'वोट खरीदे गए'। बाद में 50 लाख से अधिक महिलाओं को छोटी-छोटी वजहों से अपात्र घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब कई महिलाओं को भत्ता नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?
वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यवतमाल में 22 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि मराठवाड़ा क्षेत्र में 76 किसानों ने जान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया।
उन्होंने दावोस में हुए विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में हुए समझौतों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों के साथ समझौते हुए, उनमें से कई पहले से महाराष्ट्र में ही हैं और कुछ के पास पर्याप्त पूंजी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में श्वेत पत्र की मांग करेगा।
वडेट्टीवार ने पूछा कि अगर महाराष्ट्र में इतना बड़ा निवेश आ रहा है, तो सरकार लाडकी बहिन योजना की राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, दिसंबर से महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार से 29 हजार करोड़ रुपये मांगे हैं, लेकिन अभी तक नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तुलना में गुजरात को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नागपुर के पास करीब 600 एकड़ आरक्षित वन भूमि अदाणी समूह को एक लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से लीज पर दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास खनन परियोजना की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, जब महा विकास आघाड़ी सत्ता में थी, तब उसने इस फैसले का विरोध किया था और अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में 1,57,000 महिलाएं और लड़कियां गुमशुदा हैं।
विज्ञापन
भास्कर जाधव ने क्या कहा?
- उद्धव ठाकरे गुट के नेता भास्कर जाधव ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर आमंत्रित किया था।
- उन्होंने बताया कि विधानमंडल के सत्र से पहले चाय पार्टी आयोजित करना एक परंपरा है।
- उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का रवैया अहंकारी है और विपक्ष के प्रति कोई सम्मान नहीं दिखाया जाता है।
- जाधव ने आरोप लगाया कि सम्मान, शिष्टाचार और संविधान का कोई पालन नहीं हो रहा है। इसलिए हमने इस निमंत्रण को अस्वीकार करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा?
उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते की आलोचना भी की। जाधव ने कहा कि यह समझौता राज्य के कपास उत्पादकों और मछुआरों के लिए नुकसानदेह होगा। फडणवीस सरकार ने केंद्र के इस फैसले पर कोई अफसोस नहीं जताया है, इसलिए हमने चाय पार्टी के बहिष्कार का फैसला लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'अबकी बार ट्रंप से हार': अमेरिकी व्यापार समझौते पर कांग्रेस का हमला, कहा- डील में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए
'विमान हादसे पर महाराष्ट्र सरकार का अस्पष्ट रुख'
उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष ने निमंत्रण इसलिए ठुकराया क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के मामले पर 'स्पष्ट रुख' नहीं अपनाया। जाधव ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के लागू करने के तरीके की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बिना जांच के हर महीने 1,500 रुपये दिए गए और 'वोट खरीदे गए'। बाद में 50 लाख से अधिक महिलाओं को छोटी-छोटी वजहों से अपात्र घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब कई महिलाओं को भत्ता नहीं मिलेगा क्योंकि उन्होंने ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने क्या कहा?
वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यवतमाल में 22 किसानों ने आत्महत्या की, जबकि मराठवाड़ा क्षेत्र में 76 किसानों ने जान दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया।
उन्होंने दावोस में हुए विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) में हुए समझौतों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों के साथ समझौते हुए, उनमें से कई पहले से महाराष्ट्र में ही हैं और कुछ के पास पर्याप्त पूंजी भी नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले में श्वेत पत्र की मांग करेगा।
वडेट्टीवार ने पूछा कि अगर महाराष्ट्र में इतना बड़ा निवेश आ रहा है, तो सरकार लाडकी बहिन योजना की राशि 1,500 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, दिसंबर से महाराष्ट्र ने केंद्र सरकार से 29 हजार करोड़ रुपये मांगे हैं, लेकिन अभी तक नहीं मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तुलना में गुजरात को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि नागपुर के पास करीब 600 एकड़ आरक्षित वन भूमि अदाणी समूह को एक लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से लीज पर दी गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के पास खनन परियोजना की अनुमति दी है। उन्होंने कहा, जब महा विकास आघाड़ी सत्ता में थी, तब उसने इस फैसले का विरोध किया था और अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में 1,57,000 महिलाएं और लड़कियां गुमशुदा हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन