फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ajay Rai new role in UP key responsibility by Congress In 2027 elections effort to convey political message

यूपी में नई भूमिका में दिखेंगे अजय राय: चुनाव में मिलेगा कांग्रेस का अहम जिम्मा, क्या संदेश देने की कोशिश?

Fri, 30 Oct 2026 07:24 AM IST
ज्योति भास्कर पूनम मेहता
पूनम मेहता Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 30 Oct 2026 07:24 AM IST
सार

यूपी में नई भूमिका में दिखेंगे अजय राय: कांग्रेस नेतृत्व चुनाव में अहम जिम्मेदारी देने का मन बना रहा, क्या संदेश देने की कोशिश?
 

विज्ञापन
Ajay Rai new role in UP key responsibility by Congress In 2027 elections effort to convey political message
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस नेतृत्व अजय राय को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी देने का मन बना रहा है। नेतृत्व की योजना उन्हें अहम भूमिका दे कर खासतौर से पूर्वांचल में अगड़ा वर्ग को सियासी संदेश देने की है। गौरतलब है कि जब इस महीने की शुरुआत में उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया था, तब पार्टी में उनके भविष्य को ले कर अटकलों का दौर शुरू हो गया था।

विज्ञापन


अहम जिम्मेदारी तय करेगा पार्टी नेतृत्व
कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नेतृत्व राय के लिए प्रदेश चुनाव में अहम जिम्मेदारी तय करेगा। नई अध्यक्ष बनाई गई अराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण के दौरान महिला पार्षद ममता चौधरी और राय के समर्थकों के बीच हुए अप्रिय विवाद ने हंगामा खड़ा कर दिया था। तब कयास लग रहे थे कि राय पार्टी को अलविदा कह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन के लिए बातचीत वाली टीम में शामिल करने पर विचार

हालांकि इस विवाद के बाद राय की शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद बीच का रास्ता निकालने पर मंथन हो रहा है।  पार्टी सूत्रों के अनुसार आलाकमान उन्हें चुनाव के लिए अहम भूमिका के साथ उनके प्रभाव वाली सीटों पर अपेक्षित उम्मीदवार उतारने के लिए गठबंधन के लिए बातचीत में भी राय रखने वाली टीम में शामिल करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed