फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacks US trade deal, demands no rush to finalise deal says Abki baar Trump se haar

'अबकी बार ट्रंप से हार': अमेरिकी व्यापार समझौते पर कांग्रेस का हमला, कहा- डील में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए

Sun, 22 Feb 2026 02:17 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 22 Feb 2026 02:17 PM IST
सार

अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने इसे अबकी बार ट्रंप से हार बताया और समझौते को ठंडे बस्ते में डालने की मांग की। उनका कहना है कि कृषि क्षेत्र पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
Congress attacks US trade deal, demands no rush to finalise deal says Abki baar Trump se haar
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

 अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता अबकी बार ट्रंप से हार का प्रमाण है। उन्होंने मांग की कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के वैश्विक टैरिफ को अवैध ठहराए जाने के बाद इस समझौते को ठंडे बस्ते में डाला जाए और इसकी शर्तों पर फिर से बातचीत की जाए।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि यह समझौता एकतरफा है और भारत ने इसमें ज्यादा रियायतें दी हैं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा दिया था, लेकिन अब की डील में भारत को नुकसान हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना पहले से थी, तो इतनी जल्दबाजी में समझौता क्यों किया गया।
विज्ञापन


कृषि क्षेत्र पर असर का दावा
रमेश ने कहा कि समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी औद्योगिक उत्पादों और कई कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम या खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई है। इससे सोयाबीन, मक्का, फल, मेवा और कपास किसानों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के किसान प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भारत ने बदली कच्चे तेल की रणनीति: प्रतिबंधों के बीच में सऊदी अरब को मिला फायदा, रूस से क्रूड फ्लो हुआ कम

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के फैसले में ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ को अवैध करार दिया। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अधिकारों से अधिक कदम उठाया। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल खरीद कम कर रहा है और अमेरिका के साथ “न्यायसंगत” समझौता हुआ है।


रणनीतिक स्वायत्तता पर सवाल
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री कह रहे हैं कि भारत ने रूस से तेल खरीद कम की, जबकि भारत सरकार रणनीतिक स्वायत्तता की बात करती है। रमेश ने कहा कि सरकार इन सवालों से बच रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते में देना और लेना दोनों होता है, लेकिन यहां भारत ने केवल दिया है।

किसान महाचौपाल की घोषणा
कांग्रेस ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए देशभर में किसान महाचौपाल आयोजित करने की घोषणा की है। पहली बैठक 24 फरवरी को भोपाल में, दूसरी 7 मार्च को महाराष्ट्र में और तीसरी श्रीगंगानगर में होगी। कांग्रेस का कहना है कि 2021 में तीन कृषि कानूनों की तरह, वह किसानों के हितों से जुड़े किसी भी फैसले के खिलाफ आवाज उठाएगी। इस मुद्दे पर आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed