फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oppn hits out at Modi over 'Emergency' remark, says govt must focus on current issues

Parliament Session: पीएम मोदी के आपातकाल वाले बयान पर भड़का विपक्ष, कहा- सरकार मौजूदा मुद्दों पर दें ध्यान

Mon, 24 Jun 2024 05:40 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 24 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

Parliament Session: संसद सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा कहा कि कल 25 जून है। कल भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Oppn hits out at Modi over 'Emergency' remark, says govt must focus on current issues
पीएम मोदी के आपातकाल वाले बयान पर भड़का विपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपातकाल वाले बयान पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के काम करने के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार मौजूदा मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है। संसद परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल को लेकर कहा कि 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर लगे उस कलंक के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी कभी नहीं भूलेगी कि भारत के संविधान को पूरी तरह से नकार दिया गया था, संविधान के हर हिस्से की धज्जियां उड़ा दी गई थीं, देश को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबा दिया गया था।
विज्ञापन


भाजपा चला रही अल्पमत की सरकार- मोइत्रा
वहीं प्रधानमंत्री के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि चुनावों में भाजपा बहुमत हासिल करने में नाकाम रही, क्योंकि देश की जनता जान चुकी है कि ये संविधान के खिलाफ हैं। 303 सीटों से नीचे आकर भाजपा 240 पर पहुंच गई है। वे अल्पमत की सरकार चला रहे हैं। वे कहते थे 400 पार, लेकिन सामान्य तौर पर बहुमत भी हासिल नहीं कर सके। इस पीछे की वजह ये है कि देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा एक तरफ है और संविधान दूसरी तरफ हैं। देश की जनता ने संविधान को चुना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के तहत देश में अघोषित आपातकाल लागू हो गया है। मेरा जन्म तो पहले आपातकाल के दौरान तो नहीं हुआ था लेकिन वे (भाजपा) पिछले 10 साल से देश में अघोषित आपातकाल चला रही है और देश की जनता ने कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिवसेना (यूबीटी) और आरएसपी नेता का पलटवार
प्रधानमंत्री के बयान पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता अनिल देसाई ने कहा कि आपातकाल का दौर बहुत पहले था और सरकार को अब वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपातकाल का समय गया लेकिन आज कैसे हालात हैं? कोई भी आपातकाल को याद नहीं करना चाहता है। मैं उम्मीद करता हूं कि बुरे दिन वापस नहीं आएंगे। वहीं आरएसपी नेता एन. के. प्रेमचंद्रन ने भी कहा कि इस समय 1975 के आपातकाल के बारे में बात करना बेमतलब है। वो 1975 में हुआ, तब से 50 साल बीत चुके हैं और ये पूरी तरह अप्रासंगिक है। हम वर्तमान में क्या हो रहा है उसपर बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा इस मौके पर 1975 के आपातकाल की बात करना बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी सलाह का खुद पालन करें पीएम- चंद्रशेख
इस दौरान आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री को खुद के सलाह का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, इस संसद में ही 140 से ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया और कानून पारित किए गए। उम्मीद है कि ये सरकार जो उतनी लोकप्रिय नहीं है, लोगों की भावनाओं का सम्मान करेगी और कोई कानून नहीं थोपेगी। चंद्रशेखर ने आगे कहा, कि संविधान इस देश की नींव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed